Asian Games 2026

VIDEO VIRAL: 'ये इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं?' कछुए पर बैठकर हंसता रहा Fitness Influencer, लोगों ने लगा दी क्लास

ओमान के संरक्षित समुद्री तट पर एक यूक्रेनी फिटनेस इन्फ्लुएंसर का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.

@AMAZlNGNATURE
Reepu Kumari

VIDEO VIRAL: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए बनाए गए वीडियो कभी-कभी ऐसी हरकत सामने ला देते हैं, जो लोगों को हैरान कर देती है. ओमान के एक संरक्षित समुद्री तट से सामने आया ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है. इसमें 32 वर्षीय यूक्रेनी फिटनेस इन्फ्लुएंसर वादिम ओलेइनिक एक समुद्री कछुए की पीठ पर बैठते दिखाई दे रहे हैं. बताया गया कि उस समय कछुआ अंडे देने की प्रक्रिया में था. वीडियो सामने आते ही संरक्षण संगठनों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी.

यह घटना 28 सितंबर को ओमान के रास अल जिन्ज में हुई, जिसे समुद्री कछुओं के लिए संरक्षित क्षेत्र बताया गया है. वायरल फुटेज में वादिम पहले कछुए के पास जाते हैं. कछुआ आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसके खोल पर बैठने की कोशिश करते हैं. कुछ देर बाद संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे उतरते हैं और फिर दोबारा कछुए की पीठ पर बैठ जाते हैं. इस दौरान वह हंसते हुए नजर आते हैं. उनके हाथ में एक नन्हा कछुआ भी दिखाई देता है.

कैमरे के सामने कछुए के साथ की ऐसी हरकत

वीडियो में वादिम जिस तरह वयस्क कछुए के पास जाते हैं, उसने लोगों का ध्यान खींचा. कछुआ आगे बढ़ रहा था, लेकिन इसके बावजूद इन्फ्लुएंसर उसकी पीठ पर बैठते दिखाई दिए. वीडियो में वह कुछ देर बाद फिर से कछुए पर चढ़ते हैं. इसी दौरान उनके हाथ में एक छोटा कछुआ भी नजर आया, जो उनके हाथ से छूटने की कोशिश करता दिख रहा था.


साथी महिला भी वीडियो में आई नजर

इस घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो में एक अन्य यूक्रेनी पर्यटक ओलेना क्रावचेंको भी दिखाई दीं. रिपोर्ट के मुताबिक, वह कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं और उन्हें भी उसी समुद्री कछुए के खोल पर बैठे हुए फिल्म किया गया. घटना की तस्वीरें और वीडियो बाद में ऑनलाइन शेयर हुए. इसके बाद मामला संरक्षण से जुड़े लोगों तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर इस व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे. इटली के संरक्षण प्रोजेक्ट Biologicamente ने वीडियो सामने आने के बाद घटना की आलोचना की.