Puducherry Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

गर्दन पर रखी लात, पीठ पर बेल्ट से वार, चलती ट्रेन में टीटीई और ट्रेन अटेंडेंट की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रेलवे अधिकारीयों द्वारा एक यात्री को असहाय रूप से पीटा जा रहा है.  इस खौफनाक दृश्य में टीटीई और ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में उस व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

x
Garima Singh

Amritsar-Katihar Express: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में रेलवे अधिकारीयों द्वारा एक यात्री को असहाय रूप से पीटा जा रहा है.  इस खौफनाक दृश्य में टीटीई और ट्रेन अटेंडेंट चलती ट्रेन में उस व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने यात्री को ट्रेन के कोच के पास लिटा दिया और रेल अटेंडेंट ने उस व्यक्ति पर बार-बार बेल्ट से हमला किया, जबकि टिकटिंग अधिकारी ने उस व्यक्ति को पकड़कर रखा ताकि वह भाग न सके. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना अमृतसर और कटिहार रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में घटी. वीडियो की शुरुआत में एक वर्दीधारी रेल अटेंडेंट को यात्री पर हमला करने के लिए अपनी बेल्ट निकालते हुए देखा जा सकता है. रेलवे अधिकारीयों द्वारा उस व्यक्ति को कमर और पीठ पर बेल्ट से पीटा गया. दो अधिकारियों ने उस पर लात-घूंसों से वार भी किया. 

वायरल वीडियो में क्या?

वीडियो में टीटीई को यात्री पर अपना पैर रखते हुए दिखाई दे रहा है. वह यात्री की पीठ पर बैठ गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसके बाद उसे अपने जूतों से वार किया. साथ ही, कोच अटेंडेंट को बेल्ट से उसके पीठ पर पर बार-बार मारने के बाद यात्री की पैंट खींचने की कोशिश करते हुए देखा गया. 

यात्री को गालियां दी गईं

वीडियो में गुस्साए अटेंडेंट को यात्री को गालियां देते हुए भी देखा जा सकता है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिज़न्स ने यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए रेलवे अधिकारियों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि टीटीई और कोच अटेंडेंट द्वारा यात्री पर हमला करना अस्वीकार्य था और सुझाव दिया कि दोनों रेल अधिकारियों को इस मामले में जीआरपी से संपर्क करना चाहिए था. 

वीडियो वायरल होने पर इंटरनेट पर इसकी निंदा

सोशल मीडिया पर टीटीई और ट्रेन अटेंडेंट पर जमकर सवाल उठाए गए.अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस के वायरल विजुअल पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा, 'ये रेलवे कर्मचारी हैं या रेलवे के गुंडे.' अगर कोई गलती है, तो आरपीएफ को बुलाओ और उन्हें ट्रेन से उतार दो - लेकिन यह सब क्या है? उन्होंने ट्रेन यात्रा में यह (पिटाई) सुविधा कब से देना शुरू कर दिया?" फिलहाल इस मामले में रेलवे ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है. घटना के बारे में आधिकारिक बयान का इंतज़ार है.