IPL 2026

ट्रेन का कोच बना डांस फ्लोर, सफर बना 'लाइव रियलिटी शो', गरीब रथ एक्सप्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंडियन रेलवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री अपने सफर के एक्सपीरिएंस को शेयर करता नजर आ रहा है.

IG Screen Grab (bioeducator_manmohan)
Shanu Sharma

भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम टेक्नोलॉजीज अपडेट कर रहा है. लेकिन रेलवे की ये कोशिशें खुद यात्रियों द्वारा असफल कर दी जा रही है. इस बात की शिकायत मनमोहन वर्मा नाम के एक यात्री ने की. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने गरीब रथ एक्सप्रेस में अपने सफर को 'लाइव रियलिटी शो' करार दिया. 

वर्मा ने बताया कि बिलासपुर से लखनऊ जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगभग 25-30 लोगों का एक परिवार ग्रुप सवार हुआ. उन्होंने कहा कि इस परिवार ने अपनी यात्रा को यादगार बनाने की कोशिश में दूसरे सभी यात्रियों की यात्रा को एक  ट्रॉमा बना दिया. 

अपनी यात्रा में दूसरों को परेशानी 

इंडियन रेलवे अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए लगातार अपडेट ला रहा है. जैसे ट्रेन में हर एक बर्थ पर एक छोटा पर्सनल बल्ब लगाया गया है ताकि यात्रा अगर पढ़ने के शौकीन हों तो बिना किसी को दिक्कत पहुंचाए आराम से पढ़ सकें. इसके अलावा लैपटॉप और फोन चलाने के लिए भी हर यात्री का अपना स्पेस दिया गया है ताकि दूसरे को परेशानी ना हो. लेकिन जब यात्री ही यात्री के लिए परेशानी खड़ी करें तो फिर क्या ही कहना.

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

वर्मा का कहना है कि इस परिवार ने ट्रेन पर चढ़ते ही तेज म्यूजिक शुरु कर दिया. जोर-जोर से चिल्ला कर इंस्टाग्राम रील्स बनाने लगें. इन्होंने अन्य यात्रियों को हो रही परेशानी को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. मनमोहन वर्मा ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर इस बारे में शिकायत की. जिसके बाद रेलवे पुलिस तुरंत कोच में पहुंची और हालात को काबू में किया.

वर्मा ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ट्रेन का डिब्बा शेयर्ड जगह है, कोई प्राइवेट स्टूडियो नहीं. बेसिक तहजीब रखना मुश्किल नहीं है. उन्होंने इस तरह के यात्रियों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सफर में लोगों का सिविक सेंस क्यों जीरो हो जाता है? आराम सभी का है, सिर्फ शोर मचाने वालों का नहीं. उनका यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ट्रेन सफर के ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें कुछ यात्री अपने आगे किसी दूसरे के कम्फर्ट
को नहीं देख पाते हैं. जिसके कारण दूसरे को परेशानी उठानी पड़ती है.