IPL 2026

दिल्ली में गर्ल्स हॉस्टल के गटर में 'कंडोम' का सैलाब! जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा यह वीडियो दिल्ली के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है. वीडियो में एक रिपोर्टर कह रही है कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर बने गटर में सैकड़ों हजारों कंडोम मिले हैं.

x
Sagar Bhardwaj

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गटर में हजारों की संख्या में कंडोम दिखाई दे रहे हैं. इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा यह वीडियो दिल्ली के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स हॉस्टल का बताया जा रहा है. वीडियो में एक रिपोर्टर कह रही है कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर बने गटर में सैकड़ों हजारों कंडोम मिले हैं. शिकायत के बाद जब सफाई कर्मचारियों ने गटर के अंदर का मेन होल खोला तो पानी की जगह सैकड़ों कंडोम निकल रहे थे जिसके कारण पूरा ड्रेनेज जाम हो गया.

कई टीवी चैनलों ने भी इस खबर को प्रमुखता से चलाया लेकिन जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दिल्ली का नहीं बल्की नाइजीरिया का है. यानी दिल्ली के किसी भी गर्ल्स हॉस्टल के गटर से सैकड़ों हजारों की संख्या में कंडोम मिलने की खबर पूरी तरह से झूठी है.

जांच में सामने आया है कि एक नाइजीरियन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने 13 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम चैनल पर इस वीडियो को पोस्ट किया था. उसने इस वीडियो में लिखा था कि यह नाइजीरिया का है. बता दें कि नाइजीरिया के

एक न्यूज चैनल ईदो ऑनलाइन टेलीविजन ने भी इस वीडियो को 13 अक्टूबर को शेयर किया था. कुछ दिन पहले भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और आज फिर से यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

वीडियो को देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लड़कियां दिल्ली में पढ़ने जाती हैं या अय्याशी करने लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि यह वीडियो दिल्ली का नहीं है. बिना जांच पड़ताल के किसी पर सवाल उठाना ठीक नहीं है. आज के समय में इस तरह के सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन बिना जांच पड़ताल के उन पर बोलना किसी भी प्रकार से उचित नहीं समझा जा सकता है.