'मुझे बेहोश किया और लड़के से लड़की बना दिया, अब शादी कराने की तैयारी', होश उड़ा देगी ये कहानी
उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति का दावा है कि उसकी सहमति के बिना उसका लिंग परिवर्तन ऑपरेशन किया गया तथा उसके जननांगों को हटा दिया गया. 20 वर्षीय युवक ने दावा किया कि ओमप्रकाश पिछले दो सालों से उसके साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न कर रहा था. 3 जून को ओमप्रकाश ने कथित तौर पर मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को मुजाहिद की सर्जरी करने के लिए राजी कर लिया.
उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति का दावा है कि उसकी सहमति के बिना उसका लिंग परिवर्तन ऑपरेशन किया गया. मुजफ्फरनगर के 20 वर्षीय मुजाहिद का कहना है कि ओमप्रकाश नामक व्यक्ति ने उसे बेहोश कर दिया और अस्पताल ले गया, जहां बेहोशी की हालत में उसका ऑपरेशन किया गया. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुजाहिद का कहना है कि यह पूरा मामला ओमप्रकाश द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक स्थानीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ मिलीभगत करके रचा गया था.
20 वर्षीय युवक ने दावा किया कि ओमप्रकाश पिछले दो सालों से उसके साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न कर रहा था. 3 जून को ओमप्रकाश ने कथित तौर पर मंसूरपुर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को मुजाहिद की सर्जरी करने के लिए राजी कर लिया. मुजाहिद ने बताया, "वह मुझे यहां लेकर आए और अगली सुबह मेरा ऑपरेशन हुआ. जब मुझे होश आया तो मुझे बताया गया कि मैं लड़के से लड़की बन गया हूं."
ओमप्रकाश ने मुझसे कहा कि मैं अब एक महिला हूं
मुजाहिद ने बताया कि जब मैं होश में आया तो ओमप्रकाश ने मुझसे कहा कि मैं अब एक महिला हूं और वह मुझसे शादी करने के लिए मुझे लखनऊ ले जाएगा. उसने धमकी दी कि अगर मैंने विरोध किया तो वह मेरे पिता को मार देगा. उसने कहा कि डॉक्टरों ने ओमप्रकाश के साथ मिलकर उसकी सहमति के बिना सर्जरी की.
Also Read
डॉक्टरों ने क्या कहा?
हालांकि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इस दावे को नकार दिया है. उनका कहना है कि मुजाहिद ने अपनी मर्जी से लिंग परिवर्तन कराया है. मुजाहिद के पिता की शिकायत के आधार पर ओमप्रकाश को 16 जून को गिरफ़्तार किया गया था. इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने मेडिकल कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है. बीकेयू नेताओं का कहना है कि अस्पताल अवैध अंग व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल था. किसान नेता श्याम पाल ने कहा कि मेरा मानना है कि यहां एक बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है, जहां वे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को निकालकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं.