IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'गर्लफ्रेंड कर रही है ब्लैकमेल, नौकरी-जेल, FIR की धमकी,' प्यार में मिला धोखा तो सिपाही ने कर ली खुदकुशी!

साल 2018 बैच का सिपाही पम्मी मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर जिले के गुलावठी क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर गांव का रहने वाला था. उसकी पोस्टिंग PAC में थी. वो गाजियाबाद जिले में मुरादनगर पालिका कार्यालय स्थित EVM स्टोर की सुरक्षा में तैनात था. यहीं पम्मी ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली. जहां उनकी मौत हो गई है.

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में EVM की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने देर शाम सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली है. जिसकी सिपाही की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं मरने से पहले सिपाही ने 3 मिनट का वीडियो भी बनाया था. जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है.

वीडियो में सिपाही ने कहा, मेरे पास सिर्फ मौत का ही रास्ता बचा है. मेरे मरने के बाद से गर्लफ्रेंड को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि किसी और जिंदगी के साथ वो खिलवाड़ न कर सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही गर्लफ्रेंड सहित तीनों आरोपियों पर एफआई दर्ज हो गया है.

सिपाही ने कर ली खुदकुशी

गाजियाबाद के PAC में पम्मी की पोस्टिंग थी यहां उनके साथ एक और सिपाही ध्यान सिंह भी ड्यूटी पर तैनात थे. मंगलवार की रात करीब 8 बजे ध्यान सिंह किसी काम से बाहर गए थे. तभी पम्मी ने अपनी सरकारी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों का पुलिस फोर्स  पहुंच गए. पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने क्राइम स्पाट की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

'2 साल से मुझे ब्लैकमेल कर रही है...'

सुसाइड से पहले सिपाही पम्मी ने वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं औरंगाबाद अहीर, जिला बुलंदशहर का रहने वाला हूं. मैं पिछले दो साल से परेशान हूं. मैं अपने मन की बात किसी को नहीं बता सकता. मेरे गांव और घर के सामने रहने वाली एक लड़की से मुझे प्यार हो गया था. वो पहले मेरे साथ रिलेशन में आई. उसके बाद 2 साल से मुझे परमानेंट ब्लैकमेल कर रही है'.

नौकरी-जेल, FIR की धमकी

पम्मी ने आगे कहा, 'उसके साथ एक लड़का अमित है. उसी मोहल्ले का है. वो इन सब में लड़की का साथ दे रहा है. इस केस में कुल 3 लोग हैं. तीसरी लड़की की सहेली है. जो मेरठ में रहती है. उसका नाम गुड्डन है. बाकी उसके बारे में मैं कुछ नहीं जानता. पिछले दो साल में इन्होंने मेरे से कम से कम 6 लाख रुपये तो लिए ही. अब मेरे पास और पैसों की डिमांड आ रही है. मैं इनसे कुछ कहता हूं तो मेरे नाम की एफआईआर करके जेल भेजने और नौकरी खाने की धमकी देती है.'

'मैंने अपनी पत्नी की ज्वैलरी तक बेचकर...'

पम्मी, 'मैं दो साल से इतना परेशान हूं कि रोटी नहीं खा पा रहा हूं. कोई लड़की पैसे के लिए अपनी इज्जत को दांव पर लगा सकती है, मैंने पहली बार देखा है. मैंने अपनी वाइफ की ज्वैलरी तक बेचकर उस लड़की को पैसा दिया फिर भी उसने मुझे शांत नहीं रहने दिया. अब मैं उसे पैसा कहां से ला कर दूं. मैं किसी से कुछ कह नहीं सकता. इसकी लड़की की वजह से मैंने एक बार जहर भी खा लिया था. मैंने उसके हाथ पैर पकड़े लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी'.

'लड़की को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि..'

सबसे आखिर में सिपाही ने कहा, 'मैं किसी से क्या बताऊं. बस हाथ जोड़कर प्रशासन से एक बात कहना चाहता हूं कि इस लड़की को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि जीवन में किसी के साथ कुछ नहीं कर पाए. बस मैं आप लोगों से इतना ही कहना चाहता हूं....'

वीडियो के आधार पर जांच शुरू

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के DCP विवेक चंद यादव ने कहा- 'सिपाही की वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. तीनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक जवान केपरिजनों को सूचना दे दी गई है.'