Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

रोबोट को भी होने लगा डिप्रेशन! आखिर क्यों इंसानों की तरह सुसाइड पर उतर आई है मशीन?

Robot Commits Suicide: साउथ कोरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक रोबोट ने सीढ़ी से गिरकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, इस मामले की जांच चल रही है और यह पता किया जा रहा है कि यह घटना किस कारण के चलते हुई है. वहीं, इसे लेकर कई लोगों को मन में अलग-अलग सवाल भी हैं.

Canva
India Daily Live

Robot Commits Suicide: लोगों के सुसाइड करने की तो कई खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन आज एक ऐसी खबर हम आपको बता रहे हैं जो सुनकर आप सन्न रह जाएंगे. जहां एक तरफ लोग डिप्रेशन या एंगजाइटी में जाकर खुद की जान ले रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के एक सिविल सर्वेंट रोबोट ने आत्महत्या कर ली है. इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि उसने सीढ़ियों से नीचे गिरकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, इसके कारण का पता नहीं चल पाया है. 

डेली मेल के अनुसार, गुमी सिटी काउंसिल ने कहा कि रोबोट दो मीटर ऊंची सीढ़ी से गिरने के बाद डिएक्टिव हो गया था. इस घटना को लेकर शहर के लोग काफी सकते में है क्योंकि यह अपने जैसा पहला मामला है और काफी शौकिंग भी है. जिन लोगों ने इस घटना को देखना उनका कहना है कि इस घटना से पहले रोबोट एक जगह पर ऐसे घूम रहा था जैसे वहां कुछ हो. हालांकि, वो सीढ़ी से क्यों गिरा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हेै. 

क्या है काउंसिल के अधिकारियों का कहना: 

अधिकारी ने कहा, ‘रोबोट के हिस्से इक्ट्ठा किए गए और उन्हें कंपनी के पास एनालिसिस के लिए भेज दिया गया है.’ रिपोर्ट के अनुसार, रोबोट डेली डॉक्यूमेंट डिलीवरी, सिटी प्रमोशन आदि जैसे काम करता था. अधिकारी ने कहा, "यह आधिकारिक तौर पर सिटी हॉल का एक हिस्सा था, हम में से एक था. इस रोबोट ने काफी मेहनत से काम किया था.’