menu-icon
India Daily

Eifel टॉवर पर हुआ 'शोले' फिल्म वाला कांड, शर्ट के बिना 'वीरू' बना अंजान आदमी, ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में हंगामा

Eifel Tower Viral Video: पेरिस ओलंपिक की समाप्ती हो चुकी है. समापन समारोह में एक व्यक्ति आकर्षण का केंद्र बना. दरअसल, ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में एक शख्स ने शर्ट उतारी और एफिल टॉवर पस चढ़ गया. इसके बाद क्या नीचे खड़े लोगों ने शख्स को देखकर वो, वो चिल्लाना शुरू कर दिया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत उस शख्स को टावर से नीचे उतारा और उसे गिरफ्तार कर लिया.

India Daily Live
Eifel टॉवर पर हुआ 'शोले' फिल्म वाला कांड, शर्ट के बिना 'वीरू' बना अंजान आदमी, ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में हंगामा
Courtesy: Social Media

Eifel Tower Video: शोले फिल्म में वीरू यानी अपने धर्मेंद्र भाई नशे की हालात में पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं. उनके हाथ में एक बोतल होती है. गांव वालों उन्हें नीचे उतरने के लिए कहते है. लेकिन वो अपनी ही धुन में मस्त रहते हैं. कुछ इसी तरह अपनी ही दुन में एफिल टॉवर में में एक आदमी शोले का 'वीरू' बन गया. शोले के वीरू ने तो शर्ट पहन रखी थी लेकिन एफिल टावर में चढ़ने वाला वीरू शर्टलेस था. फिर क्या टावर के नीचे लोगों की भीड़ और ऊपर वीरू भाई अपनी ही दुनिया में मस्त थे. 

पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह के दौरान एफिल टावर पर चढ़कर वीरू बना शख्स आकर्षण का केंद्र बना. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह से पहले एक शर्टलेस व्यक्ति को एफिल टॉवर पर चढ़ते हुए देखा गया, जिसके बाद टॉवर को खाली करा लिया गया. बाद में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्लोजिंग सेरेमनी में शख्स ने आकर्षित किया ध्यान

रविवार की दोपहर लगभग दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर बिना शर्ट पहने एक आदमी टावर पर चढ़ते देखा जाता है. पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को टावर से उतारकर उससे पूछातछ की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. 

टावर के दूसरे सेक्शन पर लगी ओलंपिक रिंग्स के बीच में शख्स खड़ा दिखाई दिया था. पेरिस में हुए ओलंपिक की सुरक्षा में फ्रांस पुलिस के 30 हजार जवान सुरक्षा के लिए लगाए गए थे. क्लोजिंग सेरेमनी को शर्टलेस शख्स ने बड़ा ही रोमांचक बना दिया. इसके अतिरिक्त, ओलंपिक के अंतिम दिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 20,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मी रविवार देर रात तक पेरिस और सेंट-डेनिस क्षेत्र में सक्रिय थे. 

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भी एफिल टावर आकर्षण का केंद्र था. और क्लोजिंग सेरेमनी में इस शख्स ने इस एफिल टावर को और भी आकर्षित बना दिया.