Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

चीन में स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दौरान बागी हुआ रोबोट, करने लगा हंगामा, वीडियो वायरल

रोबोट जिस तरह से हरकत कर रहा था उससे मैदान में मौजूद लोगों को गंभीर चोट भी लग सकती थी. आखिरकार उस रोबोट को उसके व्यवहार के कारण तुरंत प्रतियोगिता से हटा दिया गया.

@RT_hindi_
Sagar Bhardwaj

पूरी दुनिया में रोबोट्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अगर ये रोबोट्स बेकाबू हुए तो ये इंसान के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. वैज्ञानिक इसको लेकर चेतावनी भी जारी कर चुके हैं. यह चेतावनी कहीं न कहीं सच साबित होती नजर आ रही है. अलग-अलग जगहों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब रोबोट्स बेकाबू हो गए.

ताजा मामला चीन का है, जहां एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान एक मानव निर्मित रोबोट बेकाबू हो गया. बेकाबू होते ही रोबोट हाथ-पैर फेंकने लगा. रोबोट जिस तरह से हरकत कर रहा था उससे मैदान में मौजूद लोगों को गंभीर चोट भी लग सकती थी. आखिरकार उस रोबोट को उसके व्यवहार के कारण तुरंत प्रतियोगिता से हटा दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी कि क्या रोबोत स्वत: ही ऐसा व्यवहार करने लगा था या उसके हेंडलर द्वारा उसे मेनुपुलेट किया गया था.

आखिर क्यों बेकाबू हो जाते हैं रोबोट

रोबोट का इस तरह से बेकाबू हो जाना उनकी प्रोग्रामिंग में हुई गलती की वजह से हो सकता है.  

  • सॉफ्टवेयर बग (Software Bug): रोबोट के कोड में कोई गलती हो सकती है. उदाहरण के लिए एक फैक्ट्री रोबोट को 'बॉक्स को दाएं रखो' का निर्देश मिलता है, लेकिन बग के कारण वह 'बॉक्स को दीवार पर पटको' जैसी हरकत करने लगे. 

  • सेंसर की विफलता: अगर रोबोट की 'आंखें' (कैमरा, लिडार) सही से काम नहीं कर रही हैं, तो वह अपने वातावरण को गलत समझेगा. कोई डिलीवरी रोबोट दीवार को रास्ता समझकर उससे टकरा सकता है.

  • हार्डवेयर खराबी: कोई मोटर जाम हो जाना, गियर टूट जाना, या बैटरी में अचानक आई खराबी भी रोबोट को अनियंत्रित कर सकती है.