Viral Video: ट्रेन में बगैर टिकट यात्री को पुलिस वाले ने लात से मारा, Video में देखें RPF की शर्मनाक हरकत

Viral Video : टिकट चेकिंग का एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें टीटीई के पास RPF का जवान एक बिना टिकट यात्रा कर रहे शख्स को अपने पैरों से मारते हुए नजर आ रहा है.

Suraj Tiwari

Viral Video : ट्रेन में जब भी टिकट को लेकर टीटीई चेकिंग करते हैं तो बड़ी तादाद में लोग ऐसे मिलते हैं जिनके पास टिकट नहीं होता है. जिन पर टीटीई जुर्माना लगाता है या फिर कानूनी कार्रवाई करता है. लेकिन टिकट चेकिंग का एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें टीटीई के पास RPF का जवान एक बिना टिकट यात्रा कर रहे शख्स को अपने पैरों से मारते हुए नजर आ रहा है.

पुलिस वाले ने यात्री को बूट से मारा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. टीटीई पुलिस वाले के साथ टिकट चेकिंग कर रहा है. इसी दौरान वो एक ऐसे शख्स के पास पहुंचता है जिसके पास टिकट नहीं और वो जमीन पर सोया हुआ है. पुलिस वाला उस श्ख्स से टिकट मांगता है जब वो टिकट न होने की बात कहता है तो पुलिस वाला उस शख्स को अपने जूते से मारता नजर आ रहा है.

यूजर बोले- पुलिस ने दिखाया वर्दी का धौंस

इस वायरल वीडियो को @manojsh28986262 नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है कि ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर तो जुर्माना होता है या फिर कानूनी कार्रवाई की जाती है. रेलवे कर्मचारी लोगों की बेज्जती करने के लिए वीडियो बनवाकर वायरल करते हैं. लेकिन आजकल शर्मनाक तरीके से मारपीट की जाती है. इस वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि पुलिस वाले अपनी वर्दी का धौंस इसी तरह दिखाते हैं.

इसे भी पढे़ं- Watch: यूपी के महोबा से सामने आया शर्मनाक कृत्य, भीड़ ने अचानक दरोगा पर बरसाए लाठी-डंडे, देखें Video