बीच आसमान में पैराग्लाइडर से टकराया प्लेन, बाल-बाल बची महिला की जान; वीडियो वायरल
नॉर्थ ऑस्ट्रिया में एक खतरनाक हादसा हुआ, जिसमें एक पैराग्लाइडर की जान बाल-बाल बची है. इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां जानें पूरा मामला.
Plane Hits Paraglider Video: नॉर्थ ऑस्ट्रिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि ऑस्ट्रियन आल्प्स के ऊपर एक छोटे विमान ने एक पैराग्लाइडर को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद पैराग्लाइडर जमीन की तरफ तेजी से गिरने लगी. हालांकि, वो अपना पैराशूट खोलने में कामयाब रही और सुरक्षित नीचे उतर गई.
यह घटना शनिवार दोपहर नॉर्थ ऑस्ट्रिया में श्मिटेनहोहे पहाड़ के पास हुई. यह इलाका पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद ही मशहूर है. इस दौरान 44 साल की एक एक्सपीरियंस्ड पैराग्लाइडर कैमरा के साथ पैराग्लाइंडिग कर रही थीं. इसी दौरान अचानक एक छोटा विमान सीधे उनसे आकर टकरा गया. यहां देखें वीडियो:
क्या है वीडियो में:
इस वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि फ्लाइट का प्रोपेलर उनके सिर से कुछ ही ऊपर उनके पैराग्लाइडर के पंख से टकरा गया. ऐसा होते ही पंख फट गया. सबरीना का कंट्रोल तुरंत ही खो गया. वह डर गईं और चीखने लगीं. उन्होंने तेजी से अपना इमरजेंसी पैराशूट खोला और सफलतापूर्वक लैंड कर किया.
यकीन नहीं हो रहा कि वो जिंदा हैं- सबरीना:
सूचना मिलते ही ऑस्ट्रियाई पुलिस हेलीकॉप्टर से वहां पहुंच गई. सबरीना की मेडिकल जांच कराई गई और उसे अपने साथ एक लोकल एयरपोर्ट पर ले गई. पुलिस के अनुसार, छोटे विमान के प्रोपेलर ने उनके पैराग्लाइडर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था. इस घटना के बाद सबरीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें यह यकीन नहीं हो रहै कि वो जिंदा हैं. उन्होंने आगे लिखा कि उनके शरीर पर कुछ गहरे घावों और खरोचों के अलावा ज्यादा चोट नहीं थीं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इससे यह साफ दिख रहा है कि जब विमान और पैराग्लाइडर अगर एक ही एयरस्पेस में उड़ रहे हैं तो यह कितना खतरनाक हो सकता है.
और पढ़ें
- 'इंसानियत बची भी या नहीं', ट्रक पलटने पर मदद के बजाय बकरी लूटने लगे राहगीर, वीडियो वायरल
- मैच के मैदान में शख्स ने की बदतमीजी, कागज में मोबाइल नंबर लिख चीयरलीडर की ओर फेंका; वीडियो वायरल
- समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्टः स्प्रिंकलर लीकेज से फ्लैट बना स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस की लापरवाही का VIDEO VIRAL