Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

पेरिस में 'स्त्री 2' के गाने का लोगों पर चला जादू, बीच सड़क पर किया जमकर डांस, देखें वीडियो

Stree 2 Aayi Nahi: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पेरिस में कई लोग एक साथ 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं'  पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पेरिस में भी लोग 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' का सिग्नेचर स्टेप कर रहे होते हैं. ग्रुप में सभी लोग एनर्जी के साथ और खुशी से गाने पर झूम रहे हैं. 

Instagram
India Daily Live

Stree 2 Song Video: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी हो यह फिल्म खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म के गानों ने लोगों का दिल जीत लिया है. इन दिनों 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' खूब ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर लगभग सभी लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं. गाने के बोल और डांस मूव्स लोगों के इतना पसंद आ रहा है कि हर कोई पर वीडियो पोस्ट कर रहा है.

अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पेरिस में कई लोग एक साथ 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं'  पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मुंबई की एक कलाकार और इंजीनियर पद्मजा कदम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. क्लिप में लोगों का एक ग्रुप डांस वायरल हो रहा है जिसमें सभी लोग 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' का सिग्नेचर स्टेप कर रहे होते हैं. ग्रुप में सभी लोग एनर्जी के साथ और खुशी से गाने पर झूम रहे हैं. 

यूट्यूब पर लाखों में व्यूज

स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' पवन सिंह, सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार और सचिन-जिगर ने गाया है. अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले है. 'आई नहीं' फिल्म का इकलौता गाना नहीं है जिसने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई.  आज की रात गाना भी रिलीज होने के बाद से फैंस का पसंदीदा बन गया है.