एक हसीना, ड्रग माफिया से रिश्ता और रेस्टोरेंट में खूनी खेल, कैसे जान गंवा बैठी Parraga Goyburo?

Parraga Goyburo ने अपनी मौत से ठीक पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी. वही तस्वीर उसकी मौत की वजह गई. ये हसीना इंस्टाग्राम पर बेहद पॉपुलर थी.

Instagram
India Daily Live

इक्वाडोर की चर्चित इन्फ्लुएंसर पर्रागा गोब्यूरो ( Parraga Goyburo) की का एक इंस्टाग्राम पोस्ट, उसकी मौत की वजह बन गई. Parraga Goyburo के इंस्टाग्राम पर लाखों चाहने वाले थे. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लोकेशन मेंशन हो गया. Parraga ने ऑक्टोपस सेविच खाते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की. दोपहर के लन्च की इस तस्वीर को शेयर करना भारी पड़ा. उस पर हमला करने के लिए हमलावर पहले से तैयार थे.  जैसे ही वह नजर आई, दो बंदूकधारी लोगों ने उस पर इतनी गोलियां बरसाईं कि वह मौके पर ही मर गई.

CCTV में हमलावर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं. बंदूकधारी रेस्टोरेंट में घुसे, Parraga पर गोलियां बरसाने लगे. वह अपने एक साथी के साथ बात कर रही थी लेकिन ये बात आखिरी बात साबित हुई. जैसे ही गोलीबारी शुरू हुई, रेस्टोरेंट के गार्ड्स खुद छिप गए और वहां से भागने लग गए.  
 


क्या है हत्या की वजह?
Parraga Goyburo ने हमले से ठीक पहले लन्च करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी. इंस्टाग्राम पर Parraga के करीब 173000 फॉलोअर हैं. पुलिस को जांच में पता चला है कि इंस्टा पोस्ट की वजह से उसकी लोकेशन हमलावरों को मिली थी. Parraga Goyburo को एक ड्रग स्मगलर से प्यार था. वह जेल में था और उसकी मौत हो गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि यह हत्या उसकी विधवा भी करा सकती है.