IPL 2026

‘मैं पाकिस्तान को नहीं जानती…’ चीनी बच्ची ने दिखा दी पाक की औकात, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

वीडियो चीन का है, जहां तीन पाकिस्तानी लड़कियां घूमने निकली थीं. रास्ते में उनकी मुलाकात एक प्यारी-सी छोटी चाइनीज लड़की से हुई. जो हुआ उसके बाद, देखने वाले हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो में तीनों पाकिस्तानी लड़कियां बेहद खुश नजर आ रही हैं.

x
Antima Pal

सोशल मीडिया इन दिनों एक मजेदार वीडियो से गूंज रहा है. वीडियो चीन का है, जहां तीन पाकिस्तानी लड़कियां घूमने निकली थीं. रास्ते में उनकी मुलाकात एक प्यारी-सी छोटी चाइनीज लड़की से हुई. जो हुआ उसके बाद, देखने वाले हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो में तीनों पाकिस्तानी लड़कियां बेहद खुश नजर आ रही हैं. एक क्यूट चाइनीज बच्ची को देखते ही वे उसके पास गईं. लड़कियों ने बच्ची से दोस्ती करने की कोशिश की और उत्साह के साथ पूछा- 'क्या तुम जानती हो कि पाकिस्तान और चीन बहुत अच्छे दोस्त हैं?'

पाकिस्तानी लड़कियों को भारी पड़ा ओवर-एक्साइटमेंट

वे उम्मीद कर रही थीं कि बच्ची मुस्कुराकर हां कहेगी और दोनों देशों की दोस्ती पर कुछ मीठी बातें होंगी. लेकिन बच्ची ने बड़ी मासूमियत और साफ-साफ अंदाज में जवाब दिया- 'पाकिस्तान क्या है? मैं नहीं जानती.' यह सुनते ही तीनों लड़कियों के चेहरे के भाव पूरी तरह बदल गए. उनकी उम्मीदें एक पल में चूर-चूर हो गईं.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे चौंक गईं और कुछ देर के लिए बोलते ही नहीं बने. खुद को संभालते हुए उन्होंने बच्ची को समझाने की कोशिश की कि 'हम पाकिस्तान से हैं और दोनों देश अच्छे दोस्त हैं.' लेकिन बच्ची की वो innocent प्रतिक्रिया अब इंटरनेट पर धूम मचा रही है. नेटिजन्स इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में हंसी का तूफान है. कोई लिख रहा है 'रियलिटी चेक लेवल 1000', तो कोई कह रहा है 'बच्ची ने बिना मालिश के घोर बेइज्जती कर दी.'

चीनी बच्ची ने दिया ऐसा जवाब की सरेआम उड़ी खिल्ली

वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि बच्ची की मासूमियत ने सबको हंसा दिया, लेकिन पाकिस्तानी लड़कियों के लिए ये पल थोड़ा अजीब जरूर रहा होगा. कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं- 'अब ये लड़कियां बच्ची को गूगल मैप पर पाकिस्तान दिखा रही होंगी.' फिलहाल ये वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है और रोज नई-नई रिएक्शन वीडियो आ रही हैं.