Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

बॉर्डर पर कैसे हिंदुस्तानियों से करें बातचीत? पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने बताए मजेदार तरीके

Mariyum Fatima Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी महिला डॉक्टर लोगों को बॉर्डर पर भारतीयों के साथ बातचीत करने का तरीका बता रही है. पाकिस्तानी महिला डॉक्टर का मरियम फातिमा बताया जा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

Social Media
India Daily Live

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी डॉक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला डॉक्टर बता रहीं होती हैं कि बॉर्डर पार भारतीयों के साथ communicate करना चाहिए. यह वीडियो देखने में काफी प्यारा है. वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे जरूर मुस्कुराहट आएगी. डॉक्टर का नाम मरियम फातिमा है जो एक हेल्थ इन्फ्लुएंसर हैं. 

डॉक्टर मरियम ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को पाकिस्तान बॉर्डर पर रिकॉर्ड किया गया है जहां कई लोग नदी के दूसरी तरफ खड़े हुए भारतीयों को हाथ हिला रहे होते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बॉर्डर पर पड़ोसियों के साथ संपर्क करने का तरीका. LOC पर करने लायक मजेदार चीज.'

मरियम फातिमा ने शेयर किया वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पाकिस्तान लोग नदी के दूसरी तरफ खड़े भारतीय लोगों को प्यारे-प्यारे इशारे कर रहे होते हैं. वीडियो में बात करने के 9 तरीके बताए गए हैं. एक व्यक्ति भारतीयों को हाथ हिला रहा होता है. दूसरा व्यक्ति अपने हाथों से दिल बनाकर भारतीयों को दिखा रहा होता है. वहीं, कुछ लोग जोर से आवाज लगाकर कहते हैं कि, 'हमें सिद्धू मूसेवाला बहुत पसंद है' वीडियो के अंत में कई लोग उंगली की मदद से अपना फोन नंबर शेयर कर रहे होते हैं.

यूजर्स ने की तारीफ

इस वायरल वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो पर 37 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बेहद प्यारे कमेंट भी कर हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत मजेदार और प्यारा है. उम्मीद करते हैं कि लोग अपनी मानवता की ओर वापस लौट सकेंगे और उन्हें राजनीतिक एजेंडे में नहीं घसीटा जाएगा." दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत बढ़िया है. भारत से प्यार" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, 'अगर आपको सच में भारतीयों लोगों के साथ बात-चीत करनी है तो दुबई आएं. वे सबसे अच्छे लोग हैं, एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं आपको बताता हूं कि यहां मेरे भारतीय दोस्त बहुत अच्छे हैं.'