पाकिस्तान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वॉशरूम में नहीं है पानी, इस हसीना ने Video में सबकुछ बता दिया
Viral Video: इस वीडियो पर भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स ने खूब तंज कसते हुए कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा: "पाक आवाम वीडियो में रो रही है."
Viral Video: एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना बयात ने कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी की कमी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के सभी वॉशरूम्स में पानी नहीं है. नल सूखे पड़े हैं.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हुए पाकिस्तान की पोल खोल रहा है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया की जनता मजेदार कमेंट कर रही है.
वीडियो में देखिए एक्ट्रेस ने क्या कहा?
Also Read
- लंदन की ट्रेन में भारतीय मूल की लड़की ने खाया हाथ से खाना, वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर छिड़ी बहस
- 'Empire State of Mind' पर बजा ढोल, 400 लोगों की बारात ने अमेरिका को दिखाया देसी शादी का असली रंग; वीडियो वायरल
- 'उसका काम सबको खुश रखना', हैदराबाद के स्टार्टअप ने 'गोल्डन रिट्रीवर' को चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर बनाकर जीता सबका दिल
"आज यौम-ए-तकबीर है और आज हमें पाकिस्तान की कामयाबियों का जश्न मनाना चाहिए, लेकिन मैं देख रही हूं कि एयरपोर्ट के सभी वॉशरूम्स में पानी ही नहीं है. लोग नमाज पढ़ने के लिए, बच्चों को ले जाने के लिए वॉशरूम जा रहे हैं, लेकिन वहां पानी नहीं मिल रहा."
वो सवाल उठाते हुए कहती हैं, "हमारे एयरपोर्ट, हमारे सरकारी इदारे, हमारे सिस्टम्स की ये हालत क्यों हो गई है? कोई ये मानने को भी तैयार नहीं कि ये गलतियां हैं जिन्हें सुधारने की ज़रूरत है. इतने नए प्रोजेक्ट्स बनाए जा रहे हैं, नई ट्रेनों की बात हो रही है, लेकिन पुराने सिस्टम्स — जैसे कि एयरपोर्ट के वॉशरूम में पानी — उन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा. ये बहुत अफसोस की बात है."
लोग कर रहे हैं कमेंट
इस वीडियो पर भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स ने खूब तंज कसते हुए कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा: "पाक आवाम वीडियो में रो रही है."
एक और ने कहा: "वो कह रही है पाकिस्तान की achievements का जश्न मनाना चाहिए — कौन सी achievement? IMF से 1 अरब डॉलर और तुर्की से 2 अरब डॉलर का कर्ज़ लेना?"
एक और sarcastic कमेंट: "आंटी, जश्न मनाने के लिए कोई achievement होनी भी तो चाहिए. हां, failure का जश्न तो मना सकते हो — वो तो काफी हैं आपके पास!" एक यूज़र ने मजाक उड़ाते हुए लिखा: "पानी दे दो रे इनको!"