खुली जीप, आगे-पीछे पुलिस..., डिप्टी CM के बेटे का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

Premchand Bairwa statement: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुली हुड वाली जीप चलाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ पुलिस एस्कॉर्ट टीम भी है. इस वीडियो पर डिप्टी सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है .

Credit: SM
India Daily Live

Rajasthan Deputy CM reaction: राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने कहा है कि अभी उनका बेटा 18 साल का नहीं है, तो ऐसे उसने यातायात नियमों की धज्जियां कैसे उड़ी हैं.उन्होंने कहा वीडियो में दिखने वाला लड़का मेरा ही है, लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार किया कि पुलिस एस्कॉर्ट उनके बेटे की सुरक्षा के लिए थी.

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने के सवाल पर क्या कहा 

प्रेमचंद बैरवा ने कहा मेरे बेटे की गाड़ी सुरक्षा में पीछे पीछे चल रही थी, वो सीनियर स्कूल में पढ़ता है और अपने स्कूल के दोस्तों के साथ था.अगर कोई खुद से बात बना रहा है तो कोई क्या कर सकता है.जब डिप्टी सीएम से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी मेरा बेटा 18 साल का नहीं हुआ है.

आगे कहा, 'मेरा सौभाग्य है कि पीएम मोदी जी ने मुझ जैसे को उप मुख्यमंत्री बना दिया, जिसके कारण मेरे बेटे को भी महंगी गाड़ियों में बैठने का मौका मिला।' 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे सीएम का बेटा आशु खुले हुड की जीप चलाते दिख रहा है.वीडियो में उसके आगे-पीछे पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए दिख रही है. आशु के साथ कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज का बेटा कार्तिकेय भारद्वाज भी नाराज आ रहा है.

बेटे के रीलबाजी को लेकर डिप्टी सीएम पर सवाल खड़ा किया जा रहा है.वायरल वीडियो में चार लड़के खुली जीप में बारिश में भीगते हुए वीडियो बना रहे हैं.वीडियो में उसके पीछे-पीछे पुलिस की गाड़ी चल रही है, जिसको लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है.