T20 World Cup 2026

खोलकर नहीं ले जा रहा...बस की सीट के हैंडल को कस रहा है अंधा मुस्लिम बुजुर्ग, दिन बनाने वाला वीडियो वायरल

आम तौर पर देखने को मिलता है कि लोग मौका मिलने पर देश की सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, लेकिन इस कहानी में बिल्कुल उल्टी गंगा बही.

@Gabbar0099
Sagar Bhardwaj

इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों के प्रचार प्रसार में तो तेजी आई है लेकिन ज्यादातर नकारात्मक खबरें ही पढ़ने को मिलती हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आपका दिन बन जाएगा. आपका चेहरा खिल उठेगा और सारी परेशानी हवा हो जाएगी.

आम तौर पर देखने को मिलता है कि लोग मौका मिलने पर देश की सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगते हैं, लेकिन इस कहानी में बिल्कुल उल्टी गंगा बही.

यहां एक शख्स ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बजाए उसे अपनी संपदा मानते हुए उसे ठीक करने में अपना सहयोग निभाया और वो भी बिना किसी लोभ-लालच के.

अंधे शख्स ने ठीक किया बस की कुर्सी का हैंडल

मामला केरल का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक मुस्लिम शख्स एक बस में बैठा हुआ है और अंधा है. उसे पता चलता है कि उसके सामने वाली कुर्सी का हैंडल टूटा हुआ है.  इसके बाद वह मुस्लिम और अंधा शख्स बिना देरी के एक स्क्रू से उस सीट के हैंडल को कसने लगता है.

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. इससे पहले हमने कई वीडियो देखें हैं जिनमें लोग मौका मिलने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते, लेकिन यहां कहानी बिल्कुल उल्टी थी.

वीडियो पर आ रहे जमकर कमेंट

हालांकि इस शख्स के वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे वायरल होने के लिए बनाया गया वीडियो बता रहे हैं.

वीडियो पर कमेंट करते कुछ लोगों ने लिखा कि आखिर कार इस शख्स के पास उसी समय स्क्रू या पेंचकस कहां से आया जब हैंडल ढीला था?

कुछ लोग कह रहे हैं कि यह शख्स पेंच कस नहीं रहा था बल्कि ढीला कर रहा था.  वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को मानवता की मिसाल बताया. एक शख्स ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद उनका दिन बन गया.              

नोट- एआई के इस दौर में हम इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते हैं