मां ने मंदिर में फूल बेच के जमा किए पैसे, i-Phone के लिए बेटे ने कर डाली भूख हड़ताल, वायरल हुआ वीडियो
Hunger Strike for iPhone: सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अजब-गजब ढंग के चलते कुछ न कुछ वीडियोज वायरल होते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का आईफोन खरीदने के लिए भूख हड़ताल पर चला जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो में शामिल लड़के को लोग जमकर सुना रहे हैं, ऐसा क्यों हो रहा है आइये इसका कारण समझते हैं.
Hunger Strike for iPhone: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मां से iPhone की जिद करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक एक मोबाइल स्टोर पर खड़ा है और उसे iPhone खरीदना है. इसी दौरान उसकी मां बताती है कि उसने अपने बेटे को पैसे दे दिए हैं.
मंदिर में फूल बेचकर मां ने इकट्ठे किए पैसे, पर बेटे की जिद से हारी
वह कहती है कि वह मंदिर के बाहर फूल बेचती है और उसका बेटा तीन दिन से कुछ नहीं खा रहा है क्योंकि वह iPhone मांग रहा है. मां ने बेटे को चुनौती दी कि वह भी उतने ही पैसे कमाकर उसे दे दे.
इस वीडियो को 18 अगस्त को शेयर किया गया था. इसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा गया है. वीडियो पर 5000 से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं.
लोगों ने बेटे को जमकर किया ट्रोल
कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, "आप उस iPhone से क्या करेंगे? अगर आपने उस पैसे का इस्तेमाल किसी अच्छे काम के लिए किया होता, तो आप और आपकी मां का जीवन बेहतर होता."
एक अन्य यूजर इश्वर सिंह ने कहा, "अब वह रील इकोनॉमी में योगदान देगा क्योंकि किसी को भी असली अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी नहीं है."
खुर्रम फारूकी ने टिप्पणी की, "और फिर हमारी पीढ़ी थी, जिसने अपने माता-पिता को कभी परेशान नहीं किया. वक्त वक्त की बात है, जमाने के साथ बच्चे भी बदलते जा रहे हैं."
एक चौथे यूजर ने पोस्ट किया, "लेकिन यह गलत है, आपको अपनी मां को एक दिन खुशी देनी चाहिए, जो कुछ भी वह चाहती है उसे लाकर देकर."