Asian Games 2026

Viral Video: एक बाइक पर सवार थे 6 स्कूली बच्चे, पुलिस ने लगाया ₹25 हजार का जुर्माना

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सड़क सुरक्षा को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर छह स्कूली बच्चे सफर करते दिखाई दे रहे हैं.

X India Daily
Shilpa Srivastava

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सड़क सुरक्षा को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर छह स्कूली बच्चे सफर करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा मोटरसाइकिल चला रहा है, जबकि कई अन्य बच्चे उसके पीछे बैठे हुए हैं. स्थिति उस समय और खतरनाक हो जाती है, जब एक छठा बच्चा बाइक पर बैठे दूसरे बच्चे के कंधों पर बैठा दिखाई देता है.


मेरठ पुलिस ने लगाया ₹25 हजार का जुर्माना:

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेरठ ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बाइक को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. मेरठ के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, वाहन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चों का इस तरह मोटरसाइकिल पर सफर करना बिल्कुल सही नहीं है.

पुलिस ने इस मामले में बच्चों के माता-पिता की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं. अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को इस तरह बाइक पर बैठने की अनुमति देना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल:

इस घटना ने एक बार फिर रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल्स को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. नाबालिग बच्चों का इस तरह दोपहिया वाहन पर सफर करना उनके लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है. एक मोटरसाइकिल पर जरूरत से ज्यादा लोगों के बैठने से वाहन को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है. अचानक ब्रेक लगाने या मोड़ लेने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है.