शख्स विमान में हुआ नंगा, जमकर किया हंगामा...वीडियो में देखें घटिया हरकत के बाद करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रूसी भाषा में चिल्लाते हुए शख्स ने कहा, 'क्या तुम फ्लाइट अटेंडेंट को बता सकते हो कि वे दरवाजा खोलें?' 'क्या वे चाहते हैं कि हम यहीं मर जाएं.'

@fakeofforg
Sagar Bhardwaj

थाईलैंड जा रहे एक एयर एशिया के विमान की उस समय इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी जब एक रूसी भाषा बोलने वाले शख्स ने अंडरवियर छोड़कर अपने सारे कपड़े उतार दिए और विमान से कूदने की कोशिश की. यह घटना तब घटी जब विमान 647 ने 1 घंटा 40 मिनट की देरी के बाद गुरुवार को वियतनाम के न्हा थ्रांग से उड़ान भरी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति फ्लाइट क्रू को धमकाता और अजीबोगरीब हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता है, 'मुझे मत छुओ.'

क्रू को दिया गेट खोलने का आदेश

काले रंग का अंडरवियर पहने शख्स काफी देर तक बड़बड़ाता रहा फिर उसके बाद उसने क्रू को फ्लाइट का एक्जिट गेट खोलने का आदेश दिया. क्रू और यात्रियों ने स्थिति को शांत कराने की पूरी कोशिश की लेकिन वह शख्स विमान से उतरने की अपनी जिद पर अड़ा रहा.

क्या हम यहीं मर जाएं

रूसी भाषा में चिल्लाते हुए शख्स ने कहा, 'क्या तुम फ्लाइट अटेंडेंट को बता सकते हो कि वे दरवाजा खोलें?' 'क्या वे चाहते हैं कि हम यहीं मर जाएं.'

इस घटना को लेकर एक अन्य यात्री ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा वह रूसी शख्स प्लेन में एक अन्य यात्री से मिला और उसके बाद उसने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया. कपड़े उतारने से पहले वह शख्स लगातार शौच जा रहा था और गुस्से में लग रहा था.

विमान से कूदा और रनवे पर भागा

जैसे ही विमान ने आपात लैंडिंग की वह शख्स प्लेन की सीढ़ी खुलने से पहले ही जबरदस्ती बाहर निकल कर रनवे पर कूद गया. इस प्रयास में वह घायल भी हुआ लेकिन भागने में कामयाब रहा.

थाई प्रशासन ने किया गिरफ्तार

थाई प्रशासन ने शख्स को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया. स्थानीय मीडिया ने कहा कि शख्स पर थाई कानून के हिसाब से वैध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है साथ ही उसे जेल भी हो सकती है. हालांकि शख्स ने ऐसा क्यों किया यह अभी तक साफ नहीं हो सकता है.