Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

VIRAL VIDEO: सड़क पर सो रहा था शख्स, तभी पीछे से आया शेर, फिर जो हुआ उसे देखकर रूह कांप जाएगी

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे गहरी नींद में सो रहा है, तभी एक शेर उसके पास आता है.

x
Garima Singh

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे गहरी नींद में सो रहा है, तभी एक शेर उसके पास आता है, उसे सूंघता है और फिर चुपचाप लौट जाता है। यह दृश्य इतना रोमांचक है कि इसे देखकर हर कोई दंग रह गया है.

यह वीडियो कथित तौर पर भारत का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी सटीक तारीख और स्थान की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. वीडियो में दिख रहा है कि शेर कुछ पल व्यक्ति के पास रुकता है, उसे ध्यान से सूंघता है और फिर बिना कोई नुकसान पहुंचाए वहां से चला जाता है. सोशल मीडिया पर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जब तक ज़िंदगी लिखी है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता!" 

सोशल मीडिया पर चर्चा

इस वीडियो ने न केवल लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि एक गहरा संदेश भी दिया है. कई लोग इसे ईश्वरीय कृपा का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति और मानव के बीच के अनोखे रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "जब तक ऊपर वाला साथ है, तब तक कोई कुछ नहीं कर सकता." यह वीडियो लोगों के बीच आश्चर्य और विश्वास का विषय बन गया है.

क्या AI जेनेरेटेड हैं वीडियो?

वन विभाग या प्रशासनिक अधिकारियों ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई टिप्पणी नहीं की है. फिर भी, यह दृश्य किसी सिनेमाई सीन से कम नहीं लगता. यह वीडियो न केवल रोमांच पैदा करता है, बल्कि जीवन और प्रकृति के रहस्यों पर भी सवाल उठाता है. हालांकि शक ये भी है कि ये वीडियो AI जेनेरेटेड भी हो सकता है. इंडिया डेली लाइव वीडियो की प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है.