बेजान खिलौने में मां को ढूंढता नन्हा 'पंच', वीडियो देखकर रो रहे लोग, अनाथ बंदर की दर्दभरी कहानी जानकर आप भी हो जाएंगे भावुक

जापान के एक जू में रह रहा एक छोटा बंदर वायरल हो रहा है. उसकी स्टोरी को देखने के लिए लोग रोज सोशल मीडिया पर कतार लगा कर बैठे हैं.

X
Ashutosh Rai

Viral News: जापान के एक ज़ू में रह रहा एक छोटा बंदर आज सबकी आँखों का तारा बन गया है. इस छोटे बंदर का नाम पंच है. पंच का जन्म 26 जुलाई, 2025 को हुआ था. जन्म के समय उसका वजन सिर्फ 500 ग्राम था. पंच की जिंदगी आसान नहीं रही. जन्म के बाद ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया. पंच ने एक बेजान स्टफ्ड ऑरंगुटान टेडी को ही अपनी दुनिया और अपनी मां मान लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया.

मां ने ठुकराया

पहली बार मां बनी उसकी सगी मां ने अनुभव की कमी और गर्मी की थकान के कारण उसे अपनाने से इनकार कर दिया. मां के प्यार के बिना पंच की जिंदगी इतनी तन्हा हो गई कि ऑनलाइन दुनिया में #HangInTherePunch (हिम्मत मत हारना पंच) हैशटैग के साथ उसके लिए हमदर्दी का सैलाब उमड़ पड़ा.

गुड़िया से चिपका

पंच जिसे उसकी माँ ने बेरहमी से ठुकरा दिया था और झुंड ने भी उससे किनारा कर लिया था, एक दयालु केयरटेकर की दी हुई एक आलीशान गुड़िया से बुरी तरह चिपका हुआ था. अकेलेपन की दुनिया में उसके आराम का यही एकमात्र जरिया था.