Budget 2026

होटल की लॉबी में पेशाब करने से गई नौकरी, कर्मचारी ने लिया एक्शन तो हिल गई Lenovo कंपनी

Viral News: लेनोवो के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी पर उसे गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगाया है. कर्मचारी ने अब कंपनी के ऊपर 2 मिलियन डॉलर की राशि का भुगतान करने का मुकदमा किया है. कर्मचारी का दावा है कि नौकरी से निकाले जाने के दौरान कंपनी ने उससे बात भी नहीं की जबकि उसे उसकी स्थिति के बारे में जानकारी थी.

Social Media
India Daily Live

Viral News: लेनोवो के एक पूर्व कर्मचारी को न्यूयॉर्क शहर के एक होटल की लॉबी में कथित तौर पर पेशाब करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया. नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारी ने चीन की दिग्गज टेक कंपनी लेनेवो पर 2 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया है.  

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लेनेवो पर कर्मचारी को गलत तरीके से नौकरी से निकालने का आरोप लगा है. 66 साल के रिचर्ड बेकर ने कहा कि उसने अमेरिका में लेनेवो की सहायक कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया है. इस मुकदमे में हर्जाने के तौर पर कम से कम 1.5 मिलियन डॉलर की राशि मांगी गई है. उनका दावा है कि होटल की लॉबी में पेशाब के कारण उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया है. 

क्या है पूरा मामला? 

मुकदमे के अनुसार, बेकर को फरवरी में काम के दौरान डिनर के बाद टाइम्स स्क्वायर के पास अपने होटल की एक अलग मंजिल पर बने बरामदे में पेशाब के लिए जाना पड़ा.  उनका दावा है कि वह इस दौरान अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और मुख्य लॉबी की मंजिल पर शौचालय नहीं ढूंढ पा रहे थे.  इस दौरान उन्होंने होटल की लॉबी में पेशाब कर दी.  यह करते हुए उनके एक साथी ने देख लिया. सहकर्मी ने इसकी सूचना एचआर को दी.  मुकदमे में कहा गया है कि लेनोवो में उसके सहकर्मी और प्रबंधक उसकी स्वास्थ्य स्थिति से अवगत थे. कुछ दिन बाद छोटी पूछताछ के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. 


कंपनी की ओर से नहीं आया बयान 

बेकर के मुताबिक वह साल 2016 से  मूत्राशय की पुरानी बीमारी से पीड़ित है और एक मूत्र रोग विशेषज्ञ की देखरेख में है. उन्होंने अपने दावे में कहा कि इस दौरान कंपनी से उन्हें कोई सहानुभूति भी नहीं मिली. कुछ दिन बाद कंपनी ने उनकी बगैर राय जाने नौकरी से निकाल दिया. लेनोवो ने अभी तक मुकदमे के बारे में कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है.