नई कार की डिलीवरी लेते ही हुआ बड़ा हादसा! बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर
नई कार खरीदना किसी भी परिवार के लिए एक बड़ी खुशी होती है, लेकिन कई बार एक छोटी-सी गलती इसी खुशी को गम में बदल देती है. ऐसा ही कुछ कर्नाटक के सागर में हुआ. यहां पर कार की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया.
कर्नाटक: नई कार खरीदना किसी भी परिवार के लिए एक बड़ी खुशी होती है, लेकिन कई बार एक छोटी-सी गलती इसी खुशी को गम में बदल देती है. ऐसा ही कुछ कर्नाटक के सागर में हुआ. यहां पर कार की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. शोरूम से नई कार लेकर निकला व्यक्ति अचानक गाड़ी पर से कंट्रोल खो बैठा. कार सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए एक बाइक से जा टकराई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
कार की डिलीवरी के दौरान कैसे हुआ हादसा?
सीसीटीवी फुटेज के मुातबिक, यह घटना कर्नाटक के सागर कस्बे में एक कार शोरूम के पास हुई. यहां एक ग्राहक अपनी नई कार की डिलीवरी लेने पहुंचा था. कार मिलने के बाद ग्राहक ड्राइविंग सीट पर बैठा और गाड़ी चलाने लगा. इसी दौरान कार अचानक बेकाबू हो गई. ड्राइवर गाड़ी को संभाल पाता, उससे पहले ही कार सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और एक बाइक से टकरा गई.
Also Read
दो बाइक सवार हुए गंभीर रूप से घायल:
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बाइक चला रहा व्यक्ति और उसके पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, यह जानकारी भी सामने नहीं आई है कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना:
इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें नई कार को बेकाबू होकर बाइक से टकराते हुए देखा जा सकता है. फुटेज के आधार पर पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है. सागर टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार चालक से गाड़ी संभालने में चूक हुई या वाहन में कोई तकनीकी समस्या थी. दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.