सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरुग्राम की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आयुषी शर्मा एक युवक से सार्वजनिक रूप से बहस करती नजर आ रही हैं. आरोप है कि युवक ने मॉल में आयुषी और अन्य महिलाओं की छुपकर रिकॉर्डिंग कर रहा था. बात बढ़ते-बढ़ते आयुषी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद पूरा माहौल गर्म हो गया.
आयुषी मॉल में शॉपिंग कर रही थीं. तभी उन्हें शक हुआ कि एक युवक फोन से उनकी और आसपास की महिलाओं की बिना इजाजत रिकॉर्डिंग कर रहा है. आयुषी ने तुरंत उसका सामना किया. शुरुआत में सिर्फ बहस थी, लेकिन जल्द ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आसपास खड़े लोग इस घटना को रिकॉर्ड करने लगे और वीडियो वायरल हो गया.
Does anyone know what happened here? Why is Instagrammer Ayushi Sharma hitting him like this?@NCMIndiaa pic.twitter.com/HBlTSpth69
— 𝚁𝚊𝚜𝚑𝚝𝚛𝚊 𝚅𝚘𝚒𝚌𝚎 🚩 (@Rashtra_voice77) May 8, 2026
वीडियो में आयुषी काफी गुस्से में दिख रही हैं और कह रही हैं- 'अगर रोया तो और मारूंगी.' युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है. वायरल होने के बाद दावा किया गया कि पीटा गया युवक IIT का छात्र है, जिससे विवाद और बढ़ गया.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोग आयुषी का समर्थन कर रहे हैं. उनका कहना है कि महिलाओं की प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए. आजकल मोबाइल से छुपकर रिकॉर्डिंग करना आम हो गया है, इसलिए आयुषी ने सही किया जो तुरंत एक्शन लिया. कई महिलाएं लिख रही हैं – 'बहन ने जो किया, बिल्कुल सही किया.'
दूसरी तरफ कई लोग आयुषी की हिंसा की निंदा कर रहे हैं. उनका तर्क है कि भले ही युवक गलत था, लेकिन सार्वजनिक जगह पर मारपीट करना सही नहीं. उन्हें पुलिस में शिकायत करनी चाहिए थी. जब यह पता चला कि युवक IITian है, तो कुछ लोगों ने आयुषी के खिलाफ और ज्यादा आलोचना शुरू कर दी.
जैसे-जैसे वीडियो के और क्लिप्स सामने आए और लोगों ने पूरा संदर्भ समझा, कई लोगों की राय बदली. अब आयुषी को सपोर्ट करने वाले बढ़ गए हैं.