बाली के लग्जरी रिसॉर्ट में भारतीय पर्यटकों की शर्मनाक हरकत, बैग में छुपाया बाथरोब, ड्रायर; वीडियो वायरल
भारत में हर साल लाखों पर्यटक अलग-अलग कोने से आते हैं. लेकिन इनमें से कुछ पर्यटक ऐसे होते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करते हैं. उनमें से एक का वीडियो वायरल हो रहा है.
भारत से हर साल लाखों पर्यटक अलग-अलग देश में घूमने जाते हैं. ये पर्यटक कभी-कभी विदेशों में भी कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को छवि धूमिल हो जाती है. ऐसी ही एक घटना इंडोनेशिया के एक लग्जरी रिसॉर्ट में देखने को मिला.
इस घटना में चार भारतीय पर्यटकों की एक घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. 19 अप्रैल 2026 को उबुद स्थित असवारा रिजॉर्ट में चेक-आउट के समय होटल स्टाफ ने इन पर्यटकों के सामान की जांच की, जिसमें कमरे से कई जरूरी सामान गायब पाए गए.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पर्यटक 16 अप्रैल को दो कमरों में तीन दिनों के लिए ठहरे थे. रूटीन जांच के दौरान स्टाफ को संदेह हुआ कि कुछ चीजें लापता हैं. जब चेक-आउट प्रक्रिया रोकी गई और सामान की तलाशी ली गई, तो बैगों से नहाने के तौलिए, पूल के तौलिए, किमोनो रोब, हेयर ड्रायर, डोरमैट, टीवी रिमोट का बॉक्स और खाने के बर्तन बरामद हुए. इनमें डोरमैट जैसी अनोखी चीज भी शामिल थी, जो आमतौर पर किसी भी यात्री के बैग में नहीं होती. वीडियो में स्टाफ को बैग खोलते और सामान जमीन पर रखते दिखाया गया है, जबकि पर्यटक असहज मुद्रा में खड़े हैं.
लोगों का फूंटा गुस्सा
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया, जहां हजारों यूजर्स ने अपनी निराशा और गुस्सा व्यक्त किया. कई कमेंट्स में इसे शर्मनाक और भारत की बदनामी बताया गया. एक यूजर ने लिखा कि वे विदेश घूमने का खर्च तो उठा सकते हैं, लेकिन चम्मच और तौलिए खरीदने का बजट नहीं?
दूसरे ने कहा कि कुछ हजार रुपये की चीजों के लिए पूरी कौम की इज्जत गंवा दी. कुछ टिप्पणियां व्यंग्य भरी थीं, जैसे कि सिर्फ तौलिए और डोरमैट? बिस्तर या टाइल्स क्यों नहीं ले लिए? कई लोगों ने मांग की कि विदेश यात्रा करने वाले पर्यटकों को बेहतर सिविक सेंस सिखाया जाए और ऐसी घटनाओं पर सख्त दंड का प्रावधान होना चाहिए. इस घटना ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है कि विदेशों में भारतीयों को अपनी संस्कृति और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उनके एकल कृत्य पूरे देश की प्रतिष्ठा पर असर डालते हैं.