हिमाचल में बीच सड़क पर विदेशी महिला को किया 'बैड टच', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर चल रही विदेशी महिला का पैर अचानक छूत देता है. जिससे महिला घबरा जाती है.

X (@themodernhp)
Shanu Sharma

सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसा होता है, जिसे देखकर खुसी होती है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसे देखते ही गुस्सा आता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक भारतीय व्यक्ति विदेशी महिला के साथ सार्वजनिक तरीके से गलत व्यवहार करता नजर आ रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी महिला पर्यटक अपने किसी दोस्त के साथ सड़क से गुजर रही होती है, तभी सामने से एक व्यक्ति आता है और उसके पैर को अचानक छू देता है. हालांकि महिला उस समय उसपर ज्यादा ध्यान नहीं देती है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना 4 जून की है. इसे हिमाचल प्रदेश के एक सीसीटीवी में कैद किया गया और एक्स पर 'द मॉडर्न हिमाचल' पेज द्वारा साझा किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पहले कुछ लोगों के साथ खड़ा होकर बात करता है और फिर वहां से गुजर रही महिला पर्यटक को अचानक गलत तरीके से छूता है.

शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक विदेश महिला पहाड़ियों में अपने दोस्त के साथ घूम रही थी, तभी अचानक एक अजनबी व्यक्ति उसे टच करता है. पोस्ट में लिखा गया कि ऐसी घटनाएं न केवल पर्यटकों के अनुभव को खराब करती हैं, बल्कि पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित जगह के रूप में भारत की छवि को भी धूमिल करती हैं.

महिला सुरक्षा पर उठा सवाल

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर हिमाचल पुलिस को टैग करते हुए यूजर ने लिखा कि ऐसी हर हरकत न केवल किसी व्यक्ति की गरिमा को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यात्रियों के लिए सुरक्षित जगह के रूप में हमारे देश की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती है. सीसीटीव फुटेज में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति की भी आवाज सुनी जा सकती है, जो इस तरह के व्यवहार की आलोचना कर रहा है.

व्यक्ति कहता है कि ऐसे लोग हमारे देश की छवी को धूमिल करते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रशासन से इस मामले पर कड़ी कार्रवाई  करने की मांग की है. वहीं कमेंट में कई लोगों ने इस कृत्य विरोध किया है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसा मजाक करना क्या सही है? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या आपके साथ अगर ऐसा हो तो अच्छा लगेगा? कई लोगों ने इस घटना का विरोध जताया है.