मैक्रों और मोदी की 'यारी' का वीडियो वायरल, फ्रांस के पीएम ने 'आरी-आरी' सॉन्ग के साथ की पोस्ट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में धुरंधर के प्रसिद्ध गाने आरी-आरी का इस्तेमाल किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...

X (@EmmanuelMacron)
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: धुरंधर मूवी आपने देखी ही होगी. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दुनियाभर में सफलता मिली है. लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. इस मूवी के गानें भी एक से बढ़कर एक हैं. इसका आरी-आरी गाना तो आपने सुना ही होगा. इस गाने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में इस गाने को अपने एक पोस्ट में इस्तेमाल किया है. 

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मैक्रों ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए. इन वीडियोज में उन्होंने धुरंधर फिल्म का सुपरहिट गाना ‘आरी-आरी’ (बारी बरसी खटन गया सी…) बजाया है. यह गाना अभी पूरे भारत में लोगों के बीच बेहद पॉपुलर है. ट्रेलर और फिल्म में यह गाना सुनते ही लोग जोश में आ जाते हैं.


वीडियो पर भारत और फ्रांस के झंडे के इमोजी:

मैक्रों ने वीडियो में भारत और फ्रांस के झंडे के इमोजी भी लगाए. लोग कह रहे हैं कि वीडियो एडिटर जरूर कोई भारतीय होगा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने धुरंधर का गाना लगाया है.”

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होना बहुत जरूरी हो गया है. गांव के प्रधान से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक सभी अपनी फॉलोइंग बढ़ाने के लिए मजेदार और वायरल चीजें शेयर करते हैं. इटली की प्रधानमंत्री के बाद अब मैक्रों ने भी यह ट्रेंड फॉलो किया है.

भारत तक सीमित नहीं है बॉलीवुड:

बॉलीवुड अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. पूरी दुनिया में भारतीय फिल्में और गाने अपनी पहचान बना रहे हैं. फ्रांस जैसे देश के राष्ट्रपति का भारतीय गाने का इस्तेमाल करना भारत की बढ़ती सांस्कृतिक ताकत को दर्शाता है. धुरंधर फिल्म के इस गाने ने न सिर्फ भारत में धूम मचाई है, बल्कि अब अंतरराष्ट्रीय नेताओं तक भी पहुंच गया है. सोशल मीडिया के इस जमाने में ऐसे छोटे-छोटे कदम दो देशों के बीच दोस्ती और लोकप्रियता दोनों बढ़ाते हैं. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को इस पर गर्व है. उम्मीद है कि आगे भी बॉलीवुड की सॉफ्ट पावर और मजबूत होती रहेगी.