स्पेन की जीत से ज्यादा छाया नन्हा फैन! 3 साल के कीने ने लूटी महफिल, VIDEO VIRAL
स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली. लेकिन सोशल मीडिया पर स्पेन की जीत से ज्यादा लामिन यामल के छोटे भाई कीने के सेलिब्रेशन की चर्चा हो रही है.
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया. मैदान पर मिकेल ओयार्ज़ाबल ने दो गोल दागकर जीत की नींव रखी, जबकि पेड्रो पोरो ने भी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया. हालांकि मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि दर्शक दीर्घा में मौजूद एक नन्हे प्रशंसक की रही, जिसकी खुशी ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया.
खिलाड़ियों से ज्यादा इस नन्हे फैन ने महफिल लूटी. स्पेन के जीतते ही बच्चे की प्रतिक्रिया और सेलेब्रेशन ने सबका दिल जीत लिया. फिर क्या था बैठै-बैठे ही बच्चे का रिएक्शन पूरे सोशल मीडिया पर छा गया.
मैदान पर स्पेन का शानदार प्रदर्शन
लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. मिकेल ओयार्जाबल ने दो गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि पेड्रो पोरो ने भी अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल दर्ज किया. इस जीत के साथ स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत हासिल की और राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली.
Also Read
नन्हे कीने के जश्न ने जीता दिल
स्पेन की बढ़त बढ़ने के बाद कैमरा स्टैंड्स की ओर गया, जहां स्पेन की जर्सी पहने एक छोटा बच्चा खुशी से उछलता नजर आया. उसने अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर मासूम प्रतिक्रिया दी जोकि तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
दरअसल वो बच्चा कोई और नहीं बल्कि स्पेन के युवा स्टार खिलाड़ी लामिन यामल का तीन वर्षीय भाई कीने है, जो पहले भी बड़े मुकाबलों के दौरान अपनी प्यारी हरकतों से लोगों का ध्यान खींच चुका है.
अब अगले मुकाबले की तैयारी
स्पेन की इस प्रभावशाली जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है. अब राउंड ऑफ 16 में उसका सामना पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. दूसरी ओर, कीने की वायरल तस्वीरों और वीडियो ने जीत के जश्न को और खास बना दिया. मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन और स्टैंड्स में नन्हे प्रशंसक की खुशी, दोनों इस मुकाबले की सबसे यादगार तस्वीरें बन गईं.