IPL 2026

बेटी को पेट से बांधकर पिता ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, बटोर लिए 2 करोड़ व्यूज

बेंगलुरु के पिता अक्षय पालीवाल ने अपनी बच्ची को बेबी कैरियर में बांधकर 'दिल चाहता है' के गाने पर डांस किया. इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन से अधिक बटोर लिए हैं.

instagram
Sagar Bhardwaj

अगर सोमवार की सुस्ती आपको तोड़ रही है तो यह वायरल वीडियो आपके लिए ताजगी भरी खुराक है. बेंगलुरु के रहने वाले अक्षय पालीवाल ने अपनी छोटी सी बेटी को बेबी कैरियर में बांधकर बॉलीवुड के मशहूर गाने 'वो लड़की है कहां' पर ऐसा डांस किया कि हर कोई बस देखता रह गया. बच्ची की मासूम मुस्कान और हंसी ने इस पल को और भी खास बना दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस क्लिप ने अब तक 22 मिलियन से अधिक लोगों का दिल जीत लिया है.  

 बेटी को पेट से बांधकर थिरके पिता का चला जादू

अक्षय पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'little_munchkin28' पर यह वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में वह बेबी कैरियर में अपनी बच्ची को बांधे 2001 की फिल्म 'दिल चाहता है' के गीत पर डांस कर रहे हैं. सैफ अली खान और सोनाली कुलकर्णी पर फिल्माए इस गाने पर जब अक्षय संगीत के थाप पर झूमते हैं, तो उनकी बेटी बेहद खुश नजर आती है. उसकी ठहाकेदार हंसी और चेहरे पर चमकती मुस्कान पूरे वातावरण को रोशन कर देती है. यह दृश्य किसी भी थके हुए मन को तरोताजा करने के लिए काफी है.

 

सोशल मीडिया पर बरसा प्यार 

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है. कमेंट सेक्शन में लोग इसे 'सबसे प्यारा वीडियो' बता रहे हैं. कई लिख रहे हैं कि 'बेटी के साथ बिताया हर पल सोने से कम नहीं.' किसी ने कहा, 'पिता-बेटी का यह रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है.' तो किसी ने यह भी लिखा कि 'यह देखकर हमें अपने बच्चों के साथ बिताए दिन याद आ गए.' वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स और हजारों शेयर मिल चुके हैं. एक यूजर ने तो इसे 'इंटरनेट का सबसे पॉजिटिव कंटेंट' बताया.  

 आज भी पॉपुलर है ये गाना

'वो लड़की है कहां' आज भी बॉलीवुड के सबसे चहेते गीतों में शुमार है. शान और कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में गाया यह गाना दो दशक बाद भी उतना ही ताजा लगता है. अक्षय के डांस ने इस गाने को एक नई पहचान दी है. वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग गाना गुनगुनाने लगते हैं.