menu-icon
India Daily

वायु सेना से रिटायर पिता का बेटे ने किया ऐसा जोरदार स्वागत, वायरल वीडियो ने छू लिया हर दिल

सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटे ने अपने वायु सेना से रिटायर पिता का शानदार स्वागत किया. बेटे का इमोशनल संदेश लोगों के दिलों को छू रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
वायु सेना से रिटायर पिता का बेटे ने किया ऐसा जोरदार स्वागत, वायरल वीडियो ने छू लिया हर दिल
Courtesy: Instagram

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. यह वीडियो एक बेटे और उसके पिता के बीच के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट के मौके पर उनका खास अंदाज में स्वागत करता है. उसके पिता Indian Air Force में कई सालों तक सेवा देने के बाद घर लौटते हैं.

इस वीडियो के साथ बेटे ने एक लंबा और भावुक संदेश भी लिखा है. उसने अपने पिता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ देश की सेवा ही नहीं की बल्कि उसे जिंदगी के सबसे बड़े सबक भी सिखाए. बेटे ने बताया कि उसके पिता ने उसे हमेशा ईमानदारी और कर्तव्य के रास्ते पर चलना सिखाया. उन्होंने सिखाया कि मुश्किल समय में भी डर के आगे झुकना नहीं चाहिए.

देश सेवा के साथ निभाई परिवार की जिम्मेदारी

वायु सेना की नौकरी आसान नहीं होती. इसमें अक्सर सैनिकों को अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है. कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है और हर पल देश की सुरक्षा के लिए तैयार रहना होता है. बेटे ने बताया कि उसके पिता ने यह सब सहा लेकिन कभी शिकायत नहीं की. उन्होंने हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए अपना कर्तव्य निभाया.

पिता पर बेटे को गर्व

अपने संदेश में बेटे ने साफ कहा कि उसे अपने पिता पर बहुत गर्व है. उन्होंने जो त्याग और मेहनत की है, वह हमेशा प्रेरणा देती रहेगी. रिटायरमेंट के इस खास मौके पर बेटे ने अपने पिता को आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने की शुभकामनाएं भी दीं.

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोग इस पर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं और पिता बेटे के इस रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो उन्हें अपने माता पिता की याद दिला गया.