क्या जॉर्जिया मेलोनी को डेट कर रहे हैं एलन मस्क! वायरल फोटो पर क्या बोले टेस्ला के CEO?
Musk Dating Meloni: क्या एलन मस्क जॉर्जिया मेलोनी को डेट कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. इस बीच, टेस्ला के सीईओ ने इटली के पीएम के साथ वायरल तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है.
Musk Dating Meloni: टेस्ला के CEO एलन मस्क ने इटली के पीएम के साथ वायरल फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वायरल फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने जॉर्जिया मेलोनी के साथ डेटिंग से इनकार किया है. दोनों की तस्वीर वायरल होने और डेटिंग की अफवाह से पहले हाल ही में मस्क ने एक अवॉर्ड फंक्शन में मेलोनी की जमकर प्रशंसा की थी.
Also Read
मस्क ने कहा था कि वे एक प्रामाणिक, ईमानदार और सत्यनिष्ठ व्यक्ति हैं और ऐसा हमेशा राजनेताओं के बारे में नहीं कहा जा सकता.
वास्तव में, मेलोनी ने भी इस पोस्ट को साझा किया तथा मस्क को उनकी टिप्पणियों के लिए धन्यवाद दिया.
ब्लूमबर्ग ने अटलांटिक काउंसिल की ओर से डिस्ट्रिब्यूटर मीडिया पैकेज का हवाला देते हुए बताया कि जॉर्जिया मेलोनी को ये पुरस्कार यूरोपीय संघ के प्रति उनके मजबूत समर्थन और इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के लिए दिया गया.