Budget 2026

'मजबूरी का नाश्ता...', दुबई का ट्रेंडिंग चाय-टोस्ट देख हर हिंदूस्तानी को आई बचपन की याद; कहा- 'ये मेरा फेवरेट...'

चाय और टोस्ट, यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो भारतीय घरों में अक्सर देखा जाता है. जब बटर से सिखा हुआ टोस्ट गरम चाय में डुबोकर खाया जाता है, तो इसका स्वाद कुछ खास ही होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई 'चाय टोस्ट' रेसिपी वायरल हो रही है. चलिए देखते हैं यह वीडियो

Instagram
Princy Sharma

Dubai Chai Toast Viral Video: चाय और टोस्ट, यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो भारतीय घरों में अक्सर देखा जाता है. जब बटर से सिखा हुआ टोस्ट गरम चाय में डुबोकर खाया जाता है, तो इसका स्वाद कुछ खास ही होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नई 'चाय टोस्ट' रेसिपी वायरल हो रही है, जो इस क्लासिक चाय-टोस्ट को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है. यह 'दुबई चाय टोस्ट' के नाम से चर्चा में है और अब दुनियाभर के फूड लवर्स के बीच वायरल हो रहा है.

इस वायरल रेसिपी में तीन चीजें होती हैं कड़क चाय (मिल्क चाय), मलाई (फ्रेश क्रीम) और ब्रेड. इस चाय टोस्ट को बनाने के लिए, पहले क्रीम को दो ब्रेड स्लाइस के बीच फैलाया जाता है. फिर गरम चाय को इस मलाई सैंडविच पर डाला जाता है, जिससे ब्रेड पूरी तरह से चाय में डूब जाती है. चाय के साथ ब्रेड पूरी तरह से मुलायम हो जाती है और फिर इसे आसानी से चम्मच से काटा जा सकता है.

वायरल वीडियो

इस चाय टोस्ट के बारे में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में यह कहा गया है, 'हमारे बचपन का 'मजबूरी का स्नैक अब UAE में ट्रेंडिंग एस्थेटिक स्नैक बन गया है.' वीडियो में चाय और टोस्ट का यह नया रूप लोगों को आकर्षित कर रहा है.

फूड लवर्स ने दिया रिएक्शन

इस वायरल रेसिपी के बारे में सोशल मीडिया पर फूड लवर्स के मिले-जुले रिएक्शंस सामने आए हैं. कुछ लोग इसे पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इस पर सवाल उठाए हैं. कुछ लोगों ने इसे अपने बचपन की यादों से जोड़ा, तो कुछ ने इसे नया और रोमांचक माना. एक यूजर ने कहा, 'मजबूरी? मैं तो शौक से खाता था'. दूसरे यूजर ने कहा, 'पहली बार देखा भाई, मैं तो ये स्नैक नहीं जानता था'. तीसरे यूजर ने कहा, 'पहली बार देखा, लेकिन ये बहुत स्वादिष्ट लगता है'. एक अन्य यूजर ने कहा, 'चाय लवर को हार्ट अटैक आ गया'