Delhi Metro Viral Video: महिला ने एक शख्स को मारे कई थप्पड़, वाक्या सुन हैरान रह जाएंगे आप

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो वर्तमान समय में अपने किसी अन्य कार्य के लिए नहीं बल्कि अपने यात्रियों की कलाकारी के वजह से चर्चा में बना रह रहा है. दिल्ली मेट्रो से कब कौन सी नई घटना देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता.

Suraj Tiwari

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो वर्तमान समय में अपने किसी अन्य कार्य के लिए नहीं बल्कि अपने यात्रियों की कलाकारी के वजह से चर्चा में बना रह रहा है. दिल्ली मेट्रो से कब कौन सी नई घटना देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता. कभी कपल के आपत्तिजनक वीडियो सामने आता है तो कभी दिल्ली मेट्रो लोगों का अखाड़ा बन जाता है. कभी लोग दिल्ली मेट्रो को जिमखाना भी बना लेते हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें महिला एक शख्स पर दनादन थप्पड़ बरसा रही है.

छेड़खानी को लेकर महिला ने मारे थप्पड़

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक शख्स के गाल पर कई थप्पड़ जड़ देती है. इसके बीच में एक दूसरा आदमी आता है तो महिला उसको भी समझाने लगती है. तो आइए वाक्या क्या है जिसको लेकर पुरा हंगामा हुआ. दरअसल महिला ये कहती है कि एक बार नहीं बल्कि कई मैंने देखा कि तुमने मेरे को गलत तरीके से छुआ. कई बार मैं तुमसे दूर हटने की कोशिश कर रही हूं लेकिन ये बार बार मेरा हाथ पकड़ रहा है. वहीं साथ में यात्रा कर रहे लोग इस पूरे वाक्या को देखते रहते हैं.

यूजर्स बोले- दिल्ली मेट्रो में ये रोज का है

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक कुल 80 हजार लोग देख चुके हैं. वहीं इस वीडियो को देख यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ये दिल्ली मेट्रो है यहां ये रोज की कहानी है. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अब समझ आया ये मामला छेड़खानी है. तो रोज के मामले से अलग है.

इसे भी पढे़ं- पैरों से तीर चलाने वाली शीतल देवी की देश भर में हो रही चर्चा, एशियाई पैरा खेलों में कश्मीर की बेटी ने भारत के लिए जीते 3 पदक