‘वो मेरा था’… बॉयफ्रेंड की मय्यत पर भिड़ीं दो गर्लफ्रेंड्स, वीडियो में देखें कैसे ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे

अमेरिका में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी दो गर्लफ्रेंड्स आपस में भिड़ गईं. दोनों को उसी समय पता चला कि उनका पार्टनर एक ही था. झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

@cosmopolitanafrica instagram account
Km Jaya

नई दिल्ली: अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा हंगामा हुआ कि मातम का माहौल पलभर में झगड़े में बदल गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक की दो गर्लफ्रेंड्स आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका पार्टनर एक ही व्यक्ति था.

मामला तब शुरू हुआ जब अंतिम संस्कार के दौरान दोनों महिलाएं ताबूत के पास आमने-सामने आईं. बातचीत के दौरान जैसे ही उन्हें सच्चाई का पता चला, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

वायरल वीडियो में क्या आया सामने?

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं ताबूत के पास ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगती हैं. आसपास मौजूद लोग, जो पहले शोक में डूबे थे, अचानक इस झगड़े को देखकर हैरान रह गए और उन्हें छुड़ाने की कोशिश करने लगे. हालांकि कुछ देर तक यह हंगामा चलता रहा.

कब हुई झगड़े की शुरुआत?

वहां मौजूद लोगों ने क्या बताया कि झगड़े की शुरुआत तब हुई जब एक महिला ने खुद को मृतक की पार्टनर बताया. इस पर दूसरी महिला ने विरोध किया और दोनों के बीच बहस तेज हो गई. देखते ही देखते गुस्सा बढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.

कैसा रहा लोगों का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इसे बेहद शर्मनाक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह घटना रिश्तों में ईमानदारी की कमी को दिखाती है.