अनोखा बिजनेस: पड़ोसियों की चुगली बेचकर महिला ने कमाए लाखों, खरीदे दो-दो आलीशान मकान

कोलंबिया की 67 वर्षीय मिरियम ने पड़ोसियों की गुप्त जानकारी और गपशप बेचने का अनोखा बिजनेस शुरू किया है. इस अजीबोगरीब कमाई से उन्होंने दो मकान तक खरीद लिए हैं.

pinterest
Sagar Bhardwaj

कोलंबिया के क्विंदियो विभाग स्थित आर्मेनिया की रहने वाली 67 वर्षीय मिरियम ने पड़ोसियों की गुप्त जानकारी बेचने का अनोखा कारोबार खड़ा कर लिया है. वह पड़ोस में होने वाले झगड़ों, रिश्तों की समस्याओं और अफेयर की खबरें उत्सुक लोगों को पैसे लेकर बताती हैं.

खबरों की गंभीरता के हिसाब से दाम

मिरियम अपनी इस कमाई के लिए एक पेशेवर 'चिस्मोसा' (स्पेनिश में चुगली करने वाली) के रूप में काम करती हैं. छोटी-मोटी खबरों के लिए वह कुछ हजार कोलंबियाई पेसो लेती हैं, जबकि गुप्त जानकारियों के ज्यादा दाम वसूलती हैं. एक बार धोखेबाज पति की खबर दबाने के लिए उन्हें 7 लाख पेसो तक मिले थे.

पूरी तैयारी के साथ रखती हैं सबूत

वह अपने घर के बाहर बैठकर आस-पास की गतिविधियों पर बारीक नजर रखती हैं. बातों को याद रखने के लिए वह नोटबुक में सब दर्ज करती हैं और घर में एक बोर्ड पर फोटो और नोट्स का आर्काइव रखती हैं. वह बिना किसी ठोस सबूत के कोई जानकारी शेयर नहीं करतीं.


कमाई से खरीदे दो-दो मकान

चुगली बेचने का यह कारोबार इतना मुनाफेदार साबित हुआ कि इसने न केवल मिरियम के रोजमर्रा के खर्चों को पूरा किया, बल्कि उन्हें दो घर खरीदने में भी मदद की. अपनी इस अनूठी महारत के कारण उन्हें इलाके में 'क्वीन ऑफ गॉसिप' के नाम से जाना जाता है.

निजी जिंदगी में दखल का विरोध

जहां कुछ पड़ोसी उन पर लोगों की निजता में दखल देने का आरोप लगाते हैं, वहीं मिरियम का दावा है कि कभी विरोध करने वाले लोग भी आज खबरें जानने के लिए उनके पास आते हैं. उनका मानना है कि गपशप उनके खून में दौड़ती है.