बिपाशा बसु के मशहूर सिग्नेचर हुक स्टेप को ब्राजीलियाई ब्राइड्समेड्स ने किया कॉपी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ब्राजील से आए कुछ ब्राइड्समेड्स के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भारतीय गाने पर विदेशी लड़कियां जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आ रही हैं.
शादी में लड़की की दोस्तों को अक्सर नाचते झमते देखा जाता है. लेकिन ये शादी और यहां आए मेहमान थोड़े अलग हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ब्राजील से आए कुछ ब्राइड्समेड्स यानी दुल्हन की दोस्त भारतीय गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो की बात करें तो यह एक ब्राजिल की लड़की और भारतीय लड़के की शादी का वीडियो है. इस शादी में ब्राइड्समेड्स मशहूर बॉलीवुड गाने पर ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आ रही हैं. लोग इस बात पर अचंभित हैं कि जिस भाषा को वे समझ नहीं रही उसपर वाइव कैसे कर रही हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इतना ही नहीं ओमकारा फिल्म का गाना 'बीड़ी' पर ब्राजिल की लड़कियां एक्ट्रेस बिपाशा बसु के मशहूर सिग्नेचर हुक स्टेप को हूबहू कॉपी करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को विक कैपेलेरी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. उसमें ब्राइड्समेड्स रंग-बिरंगे लहंगे पहने नजर आ रही हैं. लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि एक ओर जहां भारतीय लड़कियां आज कल वेस्टर्न कपड़ो की तरफ आकर्षित हो रहीं हैं, वहीं दूसरी तरफ ब्राजिल से आई लड़कियां भारत की संस्कृति को काफी खूबसूरती से एक्सेप्ट कर रही हैं और उसे अपना भी रही हैं. हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय गाना पूरे दुनिया खास कर ब्राजिल में मशहूर है.
ब्राजिल में कैसे फेमस हुआ भारतीय गाना?
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमने अपने दोस्तों की शादी में 'कैमिन्हो दास इंडियास' पर डांस किया. जिसके बाद जब कुछ रिसर्च करने वाले यूजर्स ने बताया कि 'बीड़ी' ब्राजील की टीवी सीरीज़ 'कैमिन्हो दास इंडियास' का ओपनिंग थीम सॉन्ग था, जो 2009 में प्रसारित हुई थी. जिसमें अलग-अलग संस्कृतियों के बीच प्यार और भारतीय संस्कृति के बारे में दिखाया गया था. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने सवाल किया कि यह गाना ब्राजिल पहुंचा कैसे? वहीं दूसरे ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि भारत एक खूबसूरत देश है, इसलिए यहां के गानों पर डांस करना तो बनता है.
और पढ़ें
- कुरुक्षेत्र में सिलेंडर धमाके से घर की दीवारें तक फटीं, एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे; बच्चों की हालत गंभीर
- 'शोले और मुगल-ए-आजम से 100 गुना शानदार...', क्या सच में इतिहास बदल देगी धुरंधर 2? इस फ्लॉप डायरेक्टर ने दिया रिव्यू
- नवरात्रि व्रत में फॉलो करें ये आसान डाइट प्लान, 9 दिनों में बॉडी हल्की और वजन में अच्छी कमी!