VIDEO: चलती बाइक पर प्रेमिका को पीटा, वायरल वीडियो में आशिक बना जल्लाद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक प्रेमी चलते बाइक पर प्रेमिका को बेरहमी से पीटता दिख रहा हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने प्यार को बदनाम कर दिया. इस वीडियो को देखते ही लोगों का खून खौल गया है. चलती बाइक, भारी ट्रैफिक और पीछे बैठी थी प्रेमिका. किसी भी प्रेमी के लिए यह पल जन्नत से कम नहीं होगा, लेकिन इस शर्मसार करने वाली वीडियो में प्रेमी हैवान निकला. उसने चलती बाइक पर ही ताबड़तोड़ थप्पड़ और मुक्कों की बरसात कर दी. यह दिल दहला देने वाला नजारा ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित स्टूडियो स्क्वायर इलाके का है.
कैमरे में कैद हुई घटना
इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी ट्रैफिक के बीच यह प्रेमी एक हाथ से बाइक चला रहा है. वहीं दूसरे हाथ से बिना हेलमेट पहने पीछे बैठी प्रेमिका को बेरहमी से थप्पड़ मार रहा है और मुक्के जड़ रहा है. आसपास से गाड़ियां गुजर रही हैं, दुकानें खुली हैं, लेकिन इस शख्स के सिर पर कुछ और ही सवार था. इस आरोपी की पहचान गुरुप्रसाद के रूप में की जा रही है.
पब्लिक का फूटा गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. यूजर्स इसे सरेआम घरेलू हिंसा का भयानक रूप बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए हैं और पूछ रहे हैं कि वहां मौजूद पब्लिक चुपचाप तमाशा क्यों देख रही थी. किसी ने उसे रोका क्यों नहीं.
पुलिस से एक्शन की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों यूजर्स ने सीधे ओडिशा पुलिस को टैग कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है. एक्सपर्ट्स भी लगातार कह रहे हैं कि इस टॉक्सिक रिलेशनशिप की शिकार लड़की को तुरंत डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत कानूनी मदद लेनी चाहिए. इंटरनेट पर इतना बड़ा बवाल मचने के बाद भी ओडिशा पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या एक्शन की खबर सामने नहीं आई है.