menu-icon
India Daily

‘आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान है...’ चॉकलेट, खास नोट और एक तस्वीर... सुनील शेट्टी का फ्लाइट मोमेंट हुआ VIRAL

अभिनेता सुनील शेट्टी को इंडिगो की फ्लाइट में केबिन क्रू ने खास अंदाज में सरप्राइज दिया. नोट और चॉकलेट पाकर अभिनेता खुश नजर आए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
‘आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान है...’ चॉकलेट, खास नोट और एक तस्वीर... सुनील शेट्टी का फ्लाइट मोमेंट हुआ VIRAL
Courtesy: Instagram

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का एक फ्लाइट मोमेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इंडिगो की उड़ान में सफर कर रहे शेट्टी को केबिन क्रू ने अचानक खास अंदाज में सरप्राइज दिया. क्रू हेड मृदुला सत्यवान खैरे उनके पास एक चॉकलेट और छोटा सा नोट लेकर पहुंचीं. नोट में अभिनेता के प्रति सम्मान और उनकी मौजूदगी की खुशी जाहिर की गई थी. इस दौरान दोनों ने तस्वीर भी खिंचवाई और यह प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया.

नोट में लिखी खास बात

मृदुला ने सुनील शेट्टी को चॉकलेट के साथ एक संदेश दिया. इसमें उनकी फ्लाइट में मौजूदगी को सम्मान की बात बताते हुए यात्रा के सुखद और आरामदायक होने की शुभकामना दी गई थी. यह मैसेज 6E2018 की पूरी टीम की ओर से था. अभिनेता ने भी इस सम्मान के लिए क्रू का आभार जताया. मृदुला ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई और इस दौरान दोनों के बीच काफी सहज बातचीत देखने को मिली.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस पूरे मोमेंट का वीडियो मृदुला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट को एक दिन में 7 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे. कमेंट्स में कई यूजर्स ने शेट्टी को अपना फेवरेट हीरो बताया. रिटायर्ड IPL संजय किशोर ने भी उन्हें अपना फिटनेस आइडल बताया. वीडियो में अभिनेता का विनम्र अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

कौन हैं मृदुला सत्यवान खैरे

मृदुला सत्यवान खैरे इंडिगो की लीड केबिन क्रू सदस्य हैं और मुंबई से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने शेट्टी को फ्लाइट में देखकर अपनी टीम की ओर से यह छोटा सा सम्मान देने का फैसला किया. उनके लिए यह किसी पसंदीदा अभिनेता से मिलने का खास मौका था. वहीं, शेट्टी ने भी पूरे सम्मान के साथ इस gesture को स्वीकार किया. यही वजह है कि यह छोटा सा फ्लाइट मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया.

फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं शेट्टी

65 साल की उम्र के करीब पहुंच चुके सुनील शेट्टी आज भी अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं. लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका हो या ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी कॉमेडी, उन्होंने दर्शकों पर अपनी अलग छाप छोड़ी. यही लोकप्रियता आज भी कायम है. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो दिखाता है कि नई पीढ़ी के बीच भी अभिनेता का आकर्षण कम नहीं हुआ है.