Watch: पेड़ को काटने पर बहने लगा इंसानों जैसा खून, Video देखकर रह जाएंगे सन्न
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स द्वारा पेड़ को काटने पर उसमें खून बहने लगता है.
Viral Video: इंसान के शरीर में यदि ब्लड सेल्स न हों तो क्या होगा? इंसान इसके बिना अपने जीवित रहने के बारे में सोच भी नहीं सकता. इंसानों की तरह प्रकृति में ऐसे जीव-जंतु और पौधे हैं जिनके शरीर में भी खून पाया जाता है. यदि इंसानी शरीर को किसी प्रकार की कोई क्षति हो जाए तो खून बहने लगता है ठीक वैसा ही पेड़-पौधों के साथ भी होता है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पेड़ को काटने पर उसमें इंसानों की तरह खून बहने लगता है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स द्वारा पेड़ को काटे जाने पर उसमें लाल रंग का द्रव्य पदार्थ निकलने लगता है. शख्स इसी तरह पेड़ को दूसरी जगह काटता है और वहां से भी खून बहने लगता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं, लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर यह कैसा पेड़ है जिसमें इंसानों की तरह रक्त पाया जाता है.