Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Video: जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा जी की दबंगों ने फाड़ दी वर्दी... बनाया बंधक और कर दी पिटाई

Azamgarh Police Video: जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा और सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई भी हुई है. 

x
Kamal Kumar Mishra

Azamgarh Police Video: वायरल हो रहा वीडियो आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. थाना क्षेत्र के छतवारा गांव में जमीनी विवाद की जांच करने दारोगा और आरक्षी पहुंचे थे. इस दौरान दबंगों ने घर में बंधक बनाकर दोनों की पिटाई कर दी. इस दौरान हमलावरों ने आरक्षी की वर्दी भी फाड़ दी. घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह दोनों पुलिसकर्मियों को बचाया.

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लुंगी पहना हुआ शख्स किस तरह से गिराकर पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहा है. पीछे से दूसरा पुलिसकर्मी बचाने की कोशिश कर रहा है. इसके अलावा और कई लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.