T20 World Cup 2026

'बिस्तर झाड़े बगैर सोने की ना करें गलती, वरना जान को...' वीडियो देख कर हो जाइए अलर्ट

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक सांप बेड पर रखे गद्दे के नीचे दबा रहता है. जिसे देखने बाद सबकी होश उड़ गई. इस वीडियो में एक शख्स जब बेड से गद्दा हटाता है तो आगे का नजारा देखकर डर जाता है, क्योंकि जिस बेड पर इंसान अपनी नींद पूरी करता है उसी के नीचे एक सांप भी छिपा हुआ नजर आ रहा है.यह वीडियो बेडरूम में आराम से सोने वाले हर इंसान को डरा सकता है.

Social Media
India Daily Live

अक्सर बारिश के दिनों में सांप अपने बिल से निकल कर अक्सर किसी के घर में जगह बना लेता हैं और अगर बंद घर हो तो उसके लिए सोने पर सुहागा जैसा होता.क्योंकि वे सांप बारिश होते ही सूखी जगह तलाशते हैं फिर चाहे वो घर हो या फिर उसका कोई कोना. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक सांप बेडरूम में आराम से बैठा आराम फरमा रहा है. इस वीडियो में एक शख्स जब बेड से गद्दा हटाता है तो आगे का नजारा देखकर डर जाता है, क्योंकि जिस बेड पर इंसान अपनी नींद पूरी करता है उसी के नीचे एक सांप भी छिपा हुआ नजर आ रहा है.

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक व्यक्ति बेड पर रखा गद्दा हटाता है तो वहां एक सांप नजर आता है. इसके बाद जब वो गद्दे को हटाकर सांप को स्नैक कैचर से पकड़ने की कोशिश करता है तो सांप उसके पकड़ में नहीं आता है लेकिन सांप देखकर फन फैलाकर बैठ जाता है, इसके साथ ही यह 30 सेकंड वाला वीडियो खत्म हो जाता है.

गद्दे के नीचे सांप

जाहिर तौर पर यह वीडियो बेडरूम में आराम से सोने वाले हर इंसान को डरा सकता है लेकिन इस वीडियो पर आए कमेंट के मुताबिक स्क्रिप्टेड वीडियो है लेकिन काफी हद तक आम लोगों के जीवन से जुड़ी हुई घटना पर आधारित है. कभी-कभी लोग इतनी मीठी नींद में रहते हैं कि उन्हें पता भी नहीं चलता वह आराम से बेड पर लेट जाते हैं. ऐसे में यह वीडियो उन लोगों के लिए  एक चेतावनी के रूप में है.

'भाई अब तो पलंग पर नींद भी नहीं आएगी'.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूजर इस क्लिप पर अब जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने सांप पकड़ने वाले बंदे की तारीफ करते हुए कहा, 'आपको भगवान सलामत रखे ये दुआ करते है, बिना डरे सांप को पकड़ने की अद्भुत कला है'. दूसरे यूजर ने लिखा कि 'भाई अब तो पलंग पर नींद भी नहीं आएगी'.