युट्यूबर की Reel बाजी रियल लाइफ पर पड़ी भारी, बहा ले गई झरने की तेज लहरें, वीडियो में देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
ओडिशा के कोरापुट जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां दुदुमा झरने में रील बनाते समय 22 साल का यूट्यूबर सागर टुडू तेज बहाव में लापता हो गया . सागर अपने दोस्त अभिजीत बेहरा के साथ अपने यूट्यूब चैनल के लिए ट्रैवेल वीडियो शूट करने कोरापुट आया था.
YouTuber Swept Away While Filming Reels: ओडिशा के कोरापुट जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां दुदुमा झरने में रील बनाते समय 22 साल का यूट्यूबर सागर टुडू तेज बहाव में बहकर लापता हो गया. सागर अपने दोस्त अभिजीत बेहरा के साथ अपने यूट्यूब चैनल के लिए ट्रैवेल वीडियो शूट करने कोरापुट आया था. यह हादसा उस समय हुआ जब माचाकुंडा बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से झरने का बहाव अचानक बढ़ गया.
पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, सागर दोपहर के समय दुदुमा झरने पर ड्रोन कैमरे की मदद से रील रिकॉर्ड कर रहा था. वह एक चट्टान पर खड़े था, तभी माचाकुंडा बांध के अधिकारियों ने लामटापुट क्षेत्र में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए बांध का पानी छोड़ा. इस दौरान झरने का जलस्तर अचानक बढ़ गया, और सागर तेज बहाव में फंस गया.
झरने में बहते सागर का वीडियो आया सामने
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सागर ज्यादा देर तक चट्टान पर संतुलन नहीं बना पाया और पानी के तेज बहाव में बह गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ़ दिख रहा है कि सागर एक चट्टान पर खड़ा था जब अचानक पानी का बहाव बढ़ा तो सागर अपने आप को और अधिक देर तक बैलेंस बनाने में नाकाम रहा. पास में खड़े सागर के दोस्त और अन्य स्थानीय लोग बस मुखदर्शक बनकर इस दिलदहला देने वाली घटना को देखते रहे.
बचाव अभियान जारी, लेकिन कोई सुराग नहीं
घटना की सूचना मिलते ही मचकुंडा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. बचाव दल ने सागर को खोजने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका. स्थानीय लोगों और कुछ पर्यटकों ने भी सागर को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वे असफल रहे.