थम जाएगी जंग या मचेगी तबाही? डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय संबोधन में कर दिया खुलासा; ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं
मिडिल ईस्ट में युद्ध को शुरू हुए अब एक महीना से ऊपर हो चुका है. हालांकि ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय संबोधन के दौरान भी इसे खत्म करने का ऐलान नहीं किया. इसी के साथ एक बार फिर शांति की उम्मीद पर पानी फिर गए.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थी. यह उम्मीद की जा रही थी कि ट्रंप शायद अब इस जंग को रोकने का ऐलान करेंगे. लेकिन उन्होंने अपने संबोधन से कई लोगों के अनुमान को तोड़ दिया. ईरान युद्ध के शुरू होने के बाद ट्रंप पहली बार राष्ट्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने ऐलान किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है. वायु सेना भी तबाह हो गया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले कुछ हफ्तों में हम ईरान पर जोरदार हमला करने वाला है. हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के तुरंत बाद ईरान ने इजरायल पर मिसाइल दाग दी. ईरान अभी भी अपनी बातों पर टिका है, जिसका असर अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. तो चलिए इंडिया डेली के इस वीडियो से हम ट्रंप के बयान और उसके मायने को समझते हैं.