Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर चिंता जताई है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि राजधानी की सड़कों पर केवल BS6 इंजन वाले वाहनों को चलाने की अनुमति होनी चाहिए. कोर्ट की इस टिप्पणी से पुराने वाहनों के इस्तेमाल को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, यह फिलहाल कोर्ट की टिप्पणी है, कोई अंतिम आदेश नहीं. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने प्रदूषण की स्थिति में कुछ सुधार पर संतोष जताया. जस्टिस बागची ने कहा कि इस बार सर्दियों में प्रदूषण पहले के मुकाबले कम रहा है और नवंबर का महीना भी ठीक रहा. चलिए जानते हैं इसके बारे में डिटेल में.