पीएम मोदी के इजरायल दौरे से क्यों बढ़ने लगी शहबाज सरकार की टेंशन! क्या होगा आसिम मुनीर का अगला कदम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इजरायल दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा के क्षेत्र में बड़ा समझौता हो सकता है. जिससे पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं. उनके स्वागत पर एयरपोर्ट से लेकर संसद भवन तक उत्सव का माहौल देखने को मिला. पीएम मोदी की स्वागत में खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पहुंचे. जिसके बाद दोनों देश के नेताओं के बीच बैठक भी हुई. भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस बार दोनों देशों के बीच केवल हथियारों का डील नहीं बल्कि एडवांस रक्षा तकनीक के हस्तांतरण पर समझौता हो सकता है.
इजरायली पीएम ने अपने संबोधन में भारतीय सैनिकों की तारीफ करते हुए उन्हें टाइगर बताया. इजरायल के साथ यह सौदा भारत के रक्षा व्यवस्था को मजबूती देगी. जिससे भारत और भी ज्यादा मजबूत देश बनेगा. भारत के इस डील से पाकिस्तान के अधिकारियों की चिंता बढ़ने वाली है. हालांकि इस यात्रा और डील के बारे में और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस वीडियो रिपोर्ट को देख सकते हैं.