नेपाल में बाढ़ से तबाही, 475 लोगों की मौत; 1,500 से ज्यादा लापता
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जबकि 290 भारतीय नागरिकों से भी संपर्क नहीं हो पाया है.
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अब तक 475 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस आपदा के बीच 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनकी तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
इस बीच राहत अभियान में नेपाली सेना को बड़ी सफलता मिली है. त्रिशूली जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे करीब 350 मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. परियोजना में कई भारतीय मजदूर भी काम कर रहे थे. सेना की टीम ने सुरंग में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है. नेपाल से जुड़ी और भी अधिक जानकारी के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.