स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चीन ने दिया ईरान का समर्थन, अब क्या होगा तेहरान का अगला एक्शन? क्या शुरू हो रहा 'वर्ल्ड वॉर 3'?
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता लगभग खत्म हो चुका है. अब ऐसे में पूरा विश्व जंग के लिए तैयार हो रहा है. इसी क्रम में चीन ने भी ईरान को समर्थन दे दिया है.
अमेरिका और ईरान जंग को खत्म कराने की पूरी कोशिश की गई. पाकिस्तान के इस्लामाबद में शांति वार्ता रखा गया. यहां दोनों देशों ने 21 घंटे तक बातचीत की, लेकिन फिर भी कोई बात नहीं बनी. ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि दोनों देश अब जंग से ही हार-जीत का फैसला करेंगे. ऐसे में दुनिया के अन्य देश भी दोनों में से एक पक्ष को चुनना शुरू कर चुके हैं. कुल मिलाकर कहा जा रहा है किसी भी समय तृतीय विश्व युद्ध का ऐलान हो सकता है.
इस जंग में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे प्रमुख विषय है. एक ओर ईरान इस होर्मुज पर अपना हक जता रहा है, वहीं अमेरिका उनके इस बात को मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है. ऐसे में अब चीन ने भी अपना साइड चुन लिया है और दुनिया को चेतावनी दे दी है. इस विषय को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.