menu-icon
India Daily

'यूक्रेन पर हम दोनों ने...', पुतिन के सामने क्या बोले PM मोदी?

Modi Putin Meeting: रूस के दौरे पर गए पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध के बारे में पुतिन से कहा है कि उन्हें अच्छा लगा कि दोनों नेता इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख पाए. उन्होंने रूस और भारत की दोस्ती के किस्सों का भी खूब जिक्र किया.

auth-image
India Daily Live

रूस के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि हम 22 बार मिल चुके हैं लेकिन शायद ऐसा पहली बार है कि पूरे विश्व की नजरें इस यात्रा पर हैं और पूरा विश्व इसके भांति-भांति के मतलब निकाल रहा है. रूस-यूक्रेन के युद्ध पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने रूस और यूक्रेन के युद्ध पर खुले मन से बात की और मुझे खुशी हुई कि हम दोनों इस पर विस्तार से चर्चा कर पाए और बड़े आदर के साथ एक-दूसरे के विचारों को हमने सुनने-समझने का प्रयास किया.

पीएम मोदी ने कहा,  'पूरे विश्व में एक बड़ी चुनौती थी लेकिन ऐसे समय में आपके सहयोग के कारण हम भारत में सामान्य नागरिक को पेट्रोल-डीजल की कठिनाइयों से बचा पाए. दुनिया को यह बात स्वीकार करनी होगी कि भारत और रूस का ईंधन के संबंध में जो समझौता रहा है उसने दुनिया को भी मार्केट में स्थिरता देने का काम किया है. हमारे कारोबार के कारण हम भारत के नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचा पाए.'

पुतिन के सामने मोदी ने आगे कहा, 'पिछले 5 साल पूरे विश्व के लिए, पूरी मानवता के लिए बहुत चिंताजनक और चुनौतीपूर्ण रहे. तनाव, संघर्ष और कोरोना ने बहुत चुनौतियां आईं. इसके बावजूद भारत और रूस की मित्रता के कारण मैंने भारत के किसानों के सामने खाद की समस्या नहीं आने दी.'

Topics

    Narendra Modi